डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम के हैरतअंगेज कारनामे ने न्यूजीलैंड को दिलाई जीत, WI को बुरी तरह रौंदा

Dec 22, 2025 10:32 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में 323 रनों से रौंदकर 3 मैच की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। तीसरे टेस्ट में डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ने एक ऐसा ऐतिहासिक कारनामा किया, जो 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई नहीं कर पाया।

डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम के हैरतअंगेज कारनामे ने न्यूजीलैंड को दिलाई जीत, WI को बुरी तरह रौंदा

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टेस्ट में 323 रनों से रौंदकर 3 मैच की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज को यह टेस्ट जीतने के लिए 462 रनों की दरकार थी, मगर इस विशाल टारगेट के सामने पूरी टीम 138 रनों पर ही ढेर हो गई। न्यूजीलैंड को यह टेस्ट जीताने में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और कप्तान टॉम लैथम ने अहम रोल अदा किया है। इन दोनों ने इस टेस्ट में एक ऐसा ऐतिहासिक कारनामा किया, जो टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में कोई नहीं कर पाया। बता दें, न्यूजीलैंड वर्सेस वेस्टइंडीज पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था और दूसरे टेस्ट में कीवी टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की इस जोड़ी ने तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा। पहली पारी में कॉनवे ने डबल सेंचुरी लगाते हुए 227 रनों की मेराथन पारी खेली, वहीं लैथम ने 137 रन बनाए। दूसरी पारी में कॉनवे 100 तो लैथम 101 रन बनाकर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में इसी के साथ डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी, पहली ऐसी सलामी जोड़ी बन गई है जिसने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े हो।

वहीं डेवोन कॉनवे ने इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए एक और ऐताहिसिक कारनामा किया। वह न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट हिस्ट्री के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जड़ा हो।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 575 रनों पर घोषित कर दी।

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में शानदार लड़ाई लड़ी। कावेम हॉज ने शतक जड़ 123 रनों की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज पहली पारी में 420 रन बना पाया।

155 रनों की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी फिर 2 विकेट के नुकसान पर 306 रन पर घोषित कर दी। टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने फिर शतक जड़े।

462 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने चौथे दिन तो शानदार बल्लेबाजी की। पहला विकेट उनका 87 के स्कोर पर गिरा, मगर पांचवें दिन जैसे ही उनका विकेट गिरा तो पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह 138 के स्कोर पर ही सिमट गई।

डेवोन कॉनवे को उनकी लाजवाब बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं सीरीज में 14 विकेट लेने वाले जैकब डफी प्लेयर ऑफ द सीरीज बनें।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।