New Zealand vs UAE Match Highlights: न्यूजीलैंड ने यूएई के उड़ाए परखच्चे, 15.2 ओवर में चेज कर लिया 174 रनों का टारगेट

New Zealand vs UAE Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां लीग मैच न्यूजीलैंड और यूएई के बीच खेला गया। इस मैच में करारी हार यूएई को मिली, जबकि न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरा मैच इस टूर्नामेंट में जीता।

New Zealand vs UAE Match Highlights: न्यूजीलैंड ने यूएई के उड़ाए परखच्चे, 15.2 ओवर में चेज कर लिया 174 रनों का टारगेट

New Zealand Tim Seifert Fin

Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 10 Feb 2026 08:03 PM IST
हमें फॉलो करें

New Zealand vs UAE Match Highlights: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां लीग मैच आज यानी मंगलवार 0 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड और यूएई के बीच खेला गया। इस मैच में यूएई की टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों का लक्ष्य था। इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। लगातार दूसरी जीत न्यूजीलैंड की इस टूर्नामेंट में है। न्यूजीलैंड ने अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीता हुआ है। मैच की बात करें तो आलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने अर्धशतक जड़े, जबकि न्यूजीलैंड के लिए 89 रन टिम सीफर्ट और 84 रन फिन एलेन ने बनाए। दोनों के बीच 175 रनों की साझेदारी हुई, जो टी20 विश्व कप की सबसे बड़ी साझेदारी है।

UAE 173/6 (20)

NZ 175/0 (15.2)

10 Feb 2026, 05:41:46 PM IST

NZ vs UAE Match LIVE Score: फिन एलेन ने ठोकी फिफ्टी

फिन एलेन ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिन एलेन का बल्ला पिछले मैच में नहीं चला था, लेकिन इस मैच में उन्होंने टिम साइफर्ट के साथ मिलकर कमाल की बल्लेबाजी की।

10 Feb 2026, 05:27:55 PM IST

NZ vs UAE Match LIVE Score: टिम साइफर्ट ने ठोकी फिफ्टी

टिम साइफर्ट ने 23 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 221.74 का था। ये संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप में किसी भी न्यूजीलैंड की सबसे तेज फिफ्टी भी है।

10 Feb 2026, 05:20:42 PM IST

NZ vs UAE Match LIVE Score: न्यूजीलैंड का पावरप्ले में धमाल

न्यूजीलैंड की टीम ने 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में धमाल मचाया। 78 रन 6 ओवर में बिना विकेट खोए कीवी ओपनर्स ने बनाए। 46 रन टिम साइफर्ट बना चुके हैं।

10 Feb 2026, 05:13:12 PM IST

NZ vs UAE Match LIVE Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार

न्यूजीलैंड की टीम ने 50 रनों का आंकड़ा महज 4.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। फिन एलेन और टिम साइफर्ट तूफानी खेल दिखा रहे हैं। यूएई की टीम विकेट लेकर ही मैच बचा सकती है।

10 Feb 2026, 05:01:17 PM IST

NZ vs UAE Match LIVE Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

174 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहले दो ओवर में 17 रन बन चुके हैं। टिम साइफर्ट और फिन एलेन ओपनिंग पर उतरे हैं।

10 Feb 2026, 04:35:52 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: सोहेब और इरफान आखिरी दो गेंदों पर आउट

आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सोहेब खान पवेलियन लौटे। 3 गेंदों में एक छक्के की मदद से 7 रन उन्होंने बनाए। छक्का मारने की चक्कर में मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को वे कैच दे बैठे। अगली गेंद पर मोहम्मद अरफान के साथ भी ऐसा ही हुआ। यूएई ने 173 रन बनाए हैं।

10 Feb 2026, 04:31:28 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: मयंक ने बनाए ताबड़तोड़ 21 रन

यूएई की टीम को चौथा झटका मयंक कुमार के रूप में लगा, जो लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट हुए। 13 गेंदों में 21 रन उन्होंने बनाए। 2 चौके और एक छक्का उन्होंने अपनी इस पारी में जड़ा और कप्तान के साथ 40 रनों की साझेदारी की।

10 Feb 2026, 04:19:01 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: वसीम ने ठोकी फिफ्टी

यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने 37 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

10 Feb 2026, 04:18:44 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: न्यूजीलैंड को मिली तीसरी सफलता

ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने हर्षित कौशिक को जेम्स नीशम के हाथों कैच आउट कराया। वे 6 गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हुए।

10 Feb 2026, 04:09:36 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: शराफू हुए आउट

आलीशान शराफू के रूप में यूएई को दूसरा झटका लगा। मिचेल सैंटनर की गेंद पर मार्क चैपमैन की दमदार फील्डिंग से डेरिल मिचेल ने कैच पकड़ा। वे 47 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। 5 चौके और 2 छक्के इस पारी में उन्होंने जड़े।

10 Feb 2026, 03:30:45 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई ने 6 ओवर में 50 रन बनाए

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं। वसीम 18 और अलीशान शराफू 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10 Feb 2026, 03:09:08 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई का पहला विकेट गिरा

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। आर्यांश 6 गेंद में 8 रन बनाकर डफी का शिकार बने।

10 Feb 2026, 03:05:21 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई की बल्लेबाजी शुरू

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई की पारी की शुरुआत के लिए आर्यांश और वसीम क्रीज पर मौजूद हैं।

10 Feb 2026, 02:38:57 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई प्लेइंग इलेवन

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान

10 Feb 2026, 02:38:32 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

10 Feb 2026, 02:37:53 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई ने जीता टॉस

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई ने 11वें लीग मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम कुछ देर में गेंदबाजी करने के लिए उतरेगी।

10 Feb 2026, 01:58:55 PM IST

New Zealand vs UAE Match LIVE Score: यूएई आज करेगी अपने अभियान की शुरुआत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां लीग मैच न्यूजीलैंड और यूएई के बीच खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने अपना पहला मैच जीत लिया है, जबकि यूएई आज अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटNew Zealand vs UAE Match Highlights: न्यूजीलैंड ने यूएई के उड़ाए परखच्चे, 15.2 ओवर में चेज कर लिया 174 रनों का टारगेट