NZ vs SA Live Score- मिलर ने पूरा किया शतक
NZ vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबला हार गया, लेकिन डेविल मिलर ने यादगार शतक बना दिया। उन्होंने 67 गेंदों में 100 रन बनाए।

Cricket - ICC Men's Champions Trophy - Semi Final - South Africa v New Zealand - Gaddafi Stadium, Lahore, Pakistan - March 5, 2025
Champions Trophy NZ vs SA Highlights- सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और केन विलियमसन के शतक के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर की फिरकी का जादू जमकर चला। इसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच नौ मार्च को खेला जाएगा, जहां न्यूजीलैंड की भिड़ंत भारत से होगी।
न्यूजीलैंड के 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका नौ विकेट पर 312 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीकी की तरफ से डेविड मिलर नाबाद शतक (100 रन, 67 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) और रेसी वान डेर डुसेन (69) तथा कप्तान तेंबा बावुमा (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। न्यूजीलैंड की तरफ से सैंटनर ने 43 रन देकर तीन विकेट और ग्लेन फिलिप्स ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने इससे पहले रविंद्र (108 रन, 101 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) और विलियमसन (102 रन, 94 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) के शतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 362 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है।
NZ vs SA Live Score- मिलर ने पूरा किया शतक
NZ vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबला हार गया, लेकिन डेविल मिलर ने यादगार शतक बना दिया। उन्होंने 67 गेंदों में 100 रन बनाए।
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड ने बनाई फाइनल में जगह
NZ vs SA Live Score- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच नौ मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
NZ vs SA Live Score- मिलर का धूम-धड़ाका
NZ vs SA Live Score- मैच में वैसे तो औपचारिकता ही बाकी है, लेकिन डेविड मिलर बचे हुए वक्त में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने कुछ बड़े शॉट्स लगाए हैं।
NZ vs SA Live Score- मिलर की फिफ्टी
NZ vs SA Live Score- डेविड मिलर ने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
NZ vs SA Live Score- रबाडा भी आउट
NZ vs SA Live Score- मैट हेनरी ने रबाडा को चलता कर दिया है। अब दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिर चुके हैं। न्यूजीलैंड का फाइनल में पहुंचना अब वक्त की बात है।
NZ vs SA Live Score- मिलर बने रोड़ा
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड और फाइनल के बीच डेविड मिलर रोड़ा बने हुए हैं। जब तक मिलर मैदान में हैं, दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें जिंदा हैं।
NZ vs SA Live Score- अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा
NZ vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीका ने 218 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवा दिया है। केशव महाराज 4 गेंद में एक रन ही बना सके।
NZ vs SA Live Score- यान्सेन भी नहीं चले
NZ vs SA Live Score- सातवां विकेट गंवाकर दक्षिण अफ्रीका मुश्किल में फंस चुकी है। यान्सेन ग्लेन फिलिप्स का शिकार बन चुके हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने फाइनल की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।
NZ vs SA Live Score- मुल्डर बने ब्रेसवेल का शिकार
NZ vs SA Live Score- माइकल ब्रेसवेल ने मुल्डर को अपना शिकार बना लिया है। स्लॉग स्वीप लगाने गए मुल्डर बाउंड्री पर रचिन रविंद्र के हाथों पकड़े गए।
NZ vs SA Live Score- एडेन मारक्रम आउट
NZ vs SA Live Score- रचिन रविंद्र ने एडेन मारक्रम का रिटर्न कैच पकड़कर दक्षिण अफ्रीका को एक और झटका दिया है। अब दक्षिण अफ्रीका की नौका बीच भंवर में फंस चुकी है।
NZ vs SA Live Score- सैंटनर ने किया क्लासेन का शिकार
NZ vs SA Live Score- मिचेल सैंटनर ने हेनरिक क्लासेन का भी शिकार कर लिया है। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में क्लासेन गेंद को हवा में टांग बैठे और मैट हेनरी ने आगे की तरफ डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया।
NZ vs SA Live Score- डुसेन हुए आउट
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने रासी वैन डुसेन को चलता कर दिया है। डुसेन ने 69 रनों की पारी खेली।
NZ vs SA Live Score- बरस रहे मारक्रम
NZ vs SA Live Score- बावुमा के आउट होने के बाद एडेन मारक्रम मैदान में उतरे हैं। मारक्रम ने ओ रोर्क की गेंदों पर जमकर रन बटोरे हैं।
NZ vs SA Live Score- बावुमा लौटे पवेलियन
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रोटीज कप्तान बावुमा को अपना शिकार बना लिया है। अर्धशतक बनाकर बावुमा पवेलियन लौट गए हैं।
NZ vs SA Live Score- डुसेन का अर्धशतक
NZ vs SA Live Score- कप्तान बावुमा के बाद डुसेन ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी हो चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की टेंशन बढ़ती जा रही है।
NZ vs SA Live Score- बावुमा का अर्धशतक पूरा
NZ vs SA Live Score- टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने माइकल ब्रैसवेल की गेंद पर सिंगल लेकर फिफ्टी जमाई। यह वनडे में उनका सातवीं अर्धशतकीय पारी है।
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड को विकेट की तलाश
NZ vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीका की पारी मजबूती से आगे बढ़ रही है। बावुमा और डुसेन की जोड़ी मैदान में जमी हुई है। न्यूजीलैंड फिलहाल विकेट की तलाश में जुटी है।
NZ vs SA Live Score- पहला पॉवर प्ले खत्म
NZ vs SA Live Score- पहला पॉवर प्ले खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है। डुसेन और कप्तान बावुमा क्रीज पर मौजूद हैं।
NZ vs SA Live Score- धीमी शुरुआत बिगाड़ न दे खेल?
NZ vs SA Live Score- सामने पहाड़ा सा लक्ष्य है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद धीमी है। डुसेन और बावुमा मैदान पर जमे हैं, लेकिन वैसा इंटेंट नजर नहीं आ रहा।
NZ vs SA Live Score- रिकल्टन लौटे पवेलियन
NZ vs SA Live Score- बड़े लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब हो गई है। अच्छी लय में नजर आ रहे रेयान रिकल्टन मैट हेनरी का शिकार बन गए। उन्हें कवर्स में ब्रैसवेल ने कैच किया।
NZ vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
NZ vs SA Live Score- 363 रनों के लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स मैदान में उतर चुके हैं। टेम्बा बावुमा और रेयान रिकल्टन की जोड़ी मैट हेनरी का सामना कर रही है।
NZ vs SA Live Score- करना होगा रिकॉर्ड रन चेज
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 363 रनों का लक्ष्य रखा है। अगर दक्षिण अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना है तो उसे यह रिकॉर्ड रन चेज करना होगा। इससे पहले अंतिम ओवर में माइकल ब्रेसवेल लुंगी एन्गिडी की गेंद पर रिकल्टन के हाथों कैच आउट हो गए थे।
NZ vs SA Live Score- कहां तक पहुंचेगा स्कोर
NZ vs SA Live Score- अब न्यूजीलैंड की पारी का एक ओवर बाकी है। ग्लेन फिलिप्स और ब्रैसवेल मौजूद हैं। अब देखना है कि कीवी टीम का स्कोर कहां तक पहुंचता है।
NZ vs SA Live Score- एन्गिडी ने मिचेल को किया चलता
NZ vs SA Live Score- लुंगी एन्गिडी ने स्लोअर गेंद पर डैरेल मिचेल को रबाडा के हाथों कैच करा दिया। मिचेल काफी तेजी से रन बना रहे थे।
NZ vs SA Live Score- रबाडा का शिकार बने लैथम
NZ vs SA Live Score- टॉम लैथम ने रबाडा की गेंद को विकेटों की पीछे जगह बनाकर शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन उनकी कोशिश कामयाब नहीं हुई और गेंद सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी।
NZ vs SA Live Score- केन विलियमसन आउट
NZ vs SA Live Score- शतक पूरा करने के बाद केन विलियमसन आउट हो गए हैं। मुल्डर की गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में वह कैच आउट हो गए।
NZ vs SA Live Score- विलियमसन का शतक
NZ vs SA Live Score- केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के बाद फिर से शानदार बल्लेबाजी की है। केन ने अपना शतक पूरा कर लिया है।
NZ vs SA Live Score- रचिन रविंद्र हुए आउट
NZ vs SA Live Score- आखिर दक्षिण अफ्रीका को वह विकेट मिल गया जिसकी उसे तलाश थी। रचिन रविंद्र 108 के निजी स्कोर पर रबाडा की गेंद पर क्लासेन के हाथों कैच हो गए हैं।
NZ vs SA Live Score- रचिन रविंद्र का शानदार शतक
NZ vs SA Live Score- रचिन रविंद्र ने एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में शतक बनाया है। उन्होंने रबाडा की गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया।
NZ vs SA Live Score- अब विलियमसन को जीवनदान
NZ vs SA Live Score- हेनरिक क्लासेन से दूसरी बार गलती हुई है। इस बार उन्होंने जमकर खेल रहे बल्लेबाज केन विलियमसन का कैच छोड़ दिया। इसके बाद गेंदबाज एन्गिडी माथा पकड़कर बैठ गए।
NZ vs SA Live Score- विलियमसन का अर्धशतक
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इससे पहले मारक्रम की गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला था।
NZ vs SA Live Score- क्लासेन से हुई बड़ी चूक
NZ vs SA Live Score- हेनरिक क्लासेन से बड़ी चूक हुई है। केशव महाराज की गेंद पर वह रचिन रविंद्र का कैच नहीं पकड़ सके।
NZ vs SA Live Score- दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बेबस
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी के सामने गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं।
NZ vs SA Live Score- रचिन का अर्धशतक पूरा
NZ vs SA Live Score- रचिन रविंद्र ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मुल्डर की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
NZ vs SA Live Score- 15 ओवर खत्म
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड की पारी के पहले 15 ओवर खत्म हो चुके हैं। रचिन रविंद्र 41 और केन विलियमसन 23 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
NZ vs SA Live Score- पहला पावरप्ले खत्म
NZ vs SA Live Score- पहला पॉवरप्ले खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रचिन रविंद्र और केन विलियमसन की जोड़ी मौजूद है।
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका 48 के स्कोर पर लगा है। लुंगी एन्गिडी ने विल यंग को अपना शिकार बना लिया है। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में यंग मिडऑफ पर मारक्रम को कैच थमा बैठे।
NZ vs SA Live Score- पांच ओवर का खेल खत्म
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पांच ओवर में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी का काफी अच्छे से सामना किया है। पांच ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 29 रन है।
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड की सतर्क शुरुआत
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड की पारी में दो ओवर का खेल पूरा हो चुका है। दो ओवरों में महज छह रन बने हैं। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी पूरी तरह से आग उगल रही है।
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड की टीम
NZ vs SA Live Score- विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डारेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन, विल ओ रुर्की।