Cricket - ICC Men's Champions Trophy - Semi Final - South Africa v New Zealand - Gaddafi Stadium, Lahore, Pakistan - March 5, 2025
Deepak| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Wed, 05 Mar 2025 10:44 PM हमें फॉलो करें![]()
![]()
Champions Trophy NZ vs SA Highlights- सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और केन विलियमसन के शतक के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर की फिरकी का जादू जमकर चला। इसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच नौ मार्च को खेला जाएगा, जहां न्यूजीलैंड की भिड़ंत भारत से होगी।
न्यूजीलैंड के 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका नौ विकेट पर 312 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीकी की तरफ से डेविड मिलर नाबाद शतक (100 रन, 67 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) और रेसी वान डेर डुसेन (69) तथा कप्तान तेंबा बावुमा (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। न्यूजीलैंड की तरफ से सैंटनर ने 43 रन देकर तीन विकेट और ग्लेन फिलिप्स ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने इससे पहले रविंद्र (108 रन, 101 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) और विलियमसन (102 रन, 94 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) के शतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 362 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है।
5 Mar 2025, 02:21:41 PM IST
NZ vs SA Live Score- ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की टीम
NZ vs SA Live Score- टेम्बा बावुमा (कप्तान), रेयान रिकल्टन, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जान्सेन, केशव महाराज, कगीसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी।
5 Mar 2025, 02:06:19 PM IST
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की प्लेइंग इलेवन में वापस हो गई है।
5 Mar 2025, 01:32:18 PM IST
NZ vs SA Live Score- दो बजे होगा सेमीफाइनल का टॉस
NZ vs SA Live Score- साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड सेमीफाइनल शुरू होने में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं रहा गया है। दोनों टीमों के कप्तान दो बजे मैदान पर मौजूद होंगे।
5 Mar 2025, 01:02:58 PM IST
NZ vs SA Live Score- फाइनल में पहुंच चुका भारत
NZ vs SA Live Score- आज साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जो भी जीतेगा, उसकी फाइनल में भारत से टक्कर होगी। खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई में आयोजित होगा। भारत ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया।
5 Mar 2025, 12:37:59 PM IST
NZ vs SA Live Score- न्यूजीलैंड की संभावित इलेवन
NZ vs SA Live Score- विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विल ओ'रुरके
5 Mar 2025, 12:05:36 PM IST
NZ vs SA Live Score- साउथ अफ्रीका संभावित इलेवन
NZ vs SA Live Score- रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
5 Mar 2025, 11:31:13 AM IST
NZ vs SA Live Score- स्पिनर्स का रहेगा बड़ा रोल
NZ vs SA Live Score- मैच के परिणाम में स्पिनरों की भूमिका अहम रहने अनुमान है। गद्दाफी स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी हैं, हालांकि दुबई की तुलना में वे उतनी स्पिन नहीं करती हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के स्पिनर कैसा प्रदर्शन करते हैं।
5 Mar 2025, 11:31:13 AM IST
NZ vs SA Live Score- बराबरी का मुकाबला
NZ vs SA Live Score- दोनों टीमों के बीच कोई ज्यादा अंतर नहीं है और ज्यादातर विभागों में बराबरी की स्थिति में हैं। गेंदबाजी में विविधता के कारण दक्षिण अफ्रीका के पास हालांकि मामूली बढ़त दिख रही हैं। दोनों टीमों के बल्लेबाजी क्रम में पर्याप्त ताकत है और फील्डर भी बेहतरीन हैं।
5 Mar 2025, 11:31:13 AM IST
NZ vs SA Live Score- ग्रुप स्टेज का हाल
NZ vs SA Live Score- दोनों टीमों के ग्रुप स्तर के प्रदर्शन की बात करें तो मिचेल सैंटनर की अगुआई में न्यूजीलैंड ग्रुप ए में भारत से बाद दूसरे पर रहा। जबकि दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया से आगे शीर्ष पर रहा।