NZ vs CAN Match Highlights: सुपर 8 में न्यूजीलैंड की धमाकेदार एंट्री, कनाडा समेत 3 टीमें हुईं एलिमिनेट

New Zealand vs Canada Match Highlights: न्यूजीलैंड वर्सेस कनाडा मैच चेन्नई में खेला गया, जो टी20 विश्व कप 2026 का 31वां लीग मैच था। इसे न्यूजीलैंड ने जीता और सुपर 8 में एंट्री कर ली। तीन टीमें एलिमिनेट हो गई हैं।

NZ vs CAN Match Highlights: सुपर 8 में न्यूजीलैंड की धमाकेदार एंट्री, कनाडा समेत 3 टीमें हुईं एलिमिनेट

Glenn Phillips

Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 17 Feb 2026 02:06 PM IST
हमें फॉलो करें

New Zealand vs Canada Match Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां लीग मैच चेन्नई में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की और इसी के साथ सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री भी कर ली। ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि कनाडा के साथ-साथ अफगानिस्तान और यूएई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस मैच को 8 विकेट से न्यूजीलैंड ने जीता। लीग फेज में 4 मैचों में तीसरी जीत कीवी टीम की रही।

मैच की बात करें तो कनाडा की टीम की कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर एक शतक के बावजूद टीम 173 रन 4 विकेट खोकर बना सकी। युवराज सामरा ने 58 गेंदों में शतक जड़ा था। कप्तान बाजवा ने 36 रन बनाए थे, लेकिन ये 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट से आए थे। उधर, 2 विकेट जल्दी गिरने के बावजूद ग्लेन फिलिप्स ने 76 रन और रचिन रविंद्र ने 59 रनों की पारी खेलकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। 174 रनों का टारगेट 16वें ओवर में ही न्यूजीलैंड ने हासिल कर लिया।

CAN 173/4 (20 ओवर)

NZ 176/2 (15.1 ओवर)

17 Feb 2026, 02:02:33 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड जीता, सुपर 8 में भी पहुंचा

न्यूजीलैंड की टीम ने कनाडा को बुरी तरह से हराया। कनाडा के साथ-साथ तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इनमें अफगानिस्तान और यूएई का नाम शामिल है। अफगानिस्तान पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट थी।

17 Feb 2026, 02:01:17 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: रचिन ने भी ठोकी फिफ्टी

2 विकेट न्यूजीलैंड के जल्दी गिर गए थे, लेकिन रचिन रविंद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया और एक दमदार अर्धशतक जड़ा। 35 गेंदों में रचिन ने अपना अर्धशतक पूरा किया था।

17 Feb 2026, 01:41:25 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: ग्लेन फिलिप्स ने ठोकी फिफ्टी, 120 के पार न्यूजीलैंड

22 गेंदों में ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक जड़ दिया। 2 चौके और 5 छक्के इस पारी में उन्होंने जड़े। स्कोर न्यूजीलैंड का 120 के पार हो गया है।

17 Feb 2026, 01:11:58 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

डिलन हीलगर ने शिवम शर्मा के हाथों फिन एलेन को कैच आउट कराया और न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। फिन एलेन 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 21 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। 2 चौके और एक छक्का उन्होंने जड़ा।

17 Feb 2026, 01:08:54 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहल झटका

न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका टिम साइफर्ट के रूप में लगा, जब 10 गेंदों में 6 रन बनाकर टिम साइफर्ट साद बिन जफर की गदें पर जसकरन सिंह के हाथों कैच आउट हुए। 1 चौका इस पारी में उन्होंने जड़ा।

17 Feb 2026, 01:00:34 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। 2 ओवर में 29 रन फिन एलेन और टिम साइफर्ट ने बनाए हैं।

17 Feb 2026, 12:38:07 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड की टीम को अपने दम पर सुपर 8 का टिकट कटाना है तो फिर 174 रन बनाने होंगे। अगर कनाडा ने इस मैच को जीता तो फिर ग्रुप डी खुल जाएगा। इस मैच में युवराज ने दमदार शतक कनाडा के लिए जड़ा।

17 Feb 2026, 12:24:32 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: युवराज ने जड़ा शतक

कनाडा के ओपनर युवराज सामरा ने शतक जड़ दिया है। 58 गेंदों में उन्होंने शतक जड़ा है, जो टी20 विश्व कप में किसी भी एसोसिएट नेशन्स के बल्लेबाज का पहला शतक है।

17 Feb 2026, 12:03:31 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: कनाडा को लगा पहला झटका

दिलप्रीत बाजवा के रूप में कनाडा को पहला झटका लगा, जब काइल जैमीसन ने उनको 36 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। कनाडा का स्कोर 110 के पार हो चुका है। युवराज सामरा दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

17 Feb 2026, 12:00:47 PM IST

New Zealand vs Canada Live Score: कनाडा का स्कोर 100 के पार

कनाडा के पास विकेट हैं तो उन्होंने रनों की रफ्तार बढ़ानी शुरू कर दी है। 13 ओवर में स्कोर 100 के पार हो गया था, जबकि 13वें ओवर की समाप्ति के बाद कनाडा का स्कोर बिना किसी नुकसान के 102 रन है।

17 Feb 2026, 11:47:48 AM IST

New Zealand vs Canada Live Score: युवराज ने ठोकी फिफ्टी

36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से युवराज सामरा ने अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 विश्व कप में उनका पहला और करियर का तीसरा टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक है।

17 Feb 2026, 11:44:52 AM IST

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड के लिए चुनौती

न्यूजीलैंड की टीम को अपने दम पर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना है तो कनाडा की टीम के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा, लेकिन कनाडा की टीम कीवी टीम को तगड़ी टक्कर दे रही है। 10 ओवर में बिना विकेट खोकर 75 रन कनाडा ने बना लिए हैं।

17 Feb 2026, 11:27:50 AM IST

New Zealand vs Canada Live Score: पावरप्ले कनाडा के नाम

कनाडा की टीम के ओपनर्स ने पावरप्ले को भुनाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए कनाडा ने बना दिए हैं। छठे ओवर में 3 लगातार चौके और एक छक्का युवराज सामरा ने जडा।

17 Feb 2026, 11:21:59 AM IST

New Zealand vs Canada Live Score: कनाडा की सधी शुरुआत

कनाडा की टीम को सधी शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली है। 5 ओवर के बाद कनाडा का स्कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन है। दोनों ओपनर के संभलकर खेल रहे हैं।

17 Feb 2026, 11:06:24 AM IST

New Zealand vs Canada Live Score: कनाडा की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टी20 विश्व कप के सुपर 8 में पहुंचने के लिए ये अहम मैच है। न्यूजीलैंड की टीम आखिरी लीग मैच खेल रही है। पहले ओवर में 8 रन कनाडा के ओपनर्स ने बनाए।

17 Feb 2026, 10:38:57 AM IST

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड और कनाडा की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोवा (विकेट कीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलीगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल

17 Feb 2026, 10:35:35 AM IST

New Zealand vs Canada Live Score: कनाडा ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ कनाडा की टीम के कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। सुपर 8 के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। न्यूजीलैंड की टीम जीती तो सुपर 8 में पहुंच जाएगी।

17 Feb 2026, 10:24:32 AM IST

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड के लिए अहम मैच

New Zealand vs Canada Live Score: न्यूजीलैंड के लिए आज का मैच अहम है। कनाडा की टीम भी अगर टूर्नामेंट में बने रहना चाहेगी तो उनको भी जीत चाहिए। कीवी टीम जीती तो सुपर 8 में पहुंच जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटNZ vs CAN Match Highlights: सुपर 8 में न्यूजीलैंड की धमाकेदार एंट्री, कनाडा समेत 3 टीमें हुईं एलिमिनेट