न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का ऐलान, दो दिग्गज गेंदबाजों की वापसी; नए खिलाड़ी को भी मिला मौका

May 07, 2026 08:44 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में दिग्गज गेंदबाज काइल जैमीसन और विल ओराउरके की वापसी हो गई है। इसके अलावा एक नए खिलाड़ी को भी मौका दिया गया है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित हुई है।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का ऐलान, दो दिग्गज गेंदबाजों की वापसी; नए खिलाड़ी को भी मिला मौका

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट और फिर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दो धाकड़ तेज गेंदबाजों की वापसी न्यूजीलैंड की टीम में हो गई है। काइल जैमीसन और विल ओराउरके अब टेस्ट टीम में लौट आए हैं। इसके अलावा एक नए नवेले खिलाड़ी को भी टीम में एंट्री मिली है। 19 सदस्यीय टीम का चयन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए किया है। आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच इसी महीने 27 मई से खेला जाएगा, जो चार दिवसीय टेस्ट है।

सिलेक्टर्स ने पेस अटैक पर खासा ध्यान दिया है, क्योंकि यूके में पेसर्स को अच्छी खासी मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों के दल में मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, नैथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को भी शामिल किया है। माइकल रे और अनकैप्ड क्रिस्टन क्लार्क आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए ही उपलब्ध होंगे, जबकि बेन सीयर्स इंग्लैंड में शुरुआत में ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर साथ जाएंगे।

काइल जैमीसन फरवरी 2024 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में लौटेंगे। पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वे दो साल से ज्यादा समय तक इस फॉर्मेट का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन अब रेड-बॉल क्रिकेट पर फोकस करेंगे, जहां उनका रिकॉर्ड शानदार है। 19 टेस्ट मैचों में 19 की औसत से 80 विकेट वे अब तक चटका चुके हैं। 24 साल के ओराउर्के, जो जैमीसन की गैरमौजूदगी में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे, उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 39 विकेट चटकाए हैं। वे भी चोट के कारण पिछले 8 महीने से टेस्ट टीम से बाहर थे।

टीम में एकमात्र अनकैप्ड प्लेयर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट हैं, जिनके प्लंकेट शील्ड में लगातार अच्छे प्रदर्शन और बांग्लादेश में हाल के प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार टीम में मौका मिला है। फॉक्सक्रॉफ्ट ने माना कि इस सिलेक्शन ने उन्हें चौंका दिया। उन्होंने कहा, "मैं हैरान रह गया। यह काफी अजीब और सपने के सच होने जैसा है। छोटी उम्र से ही आप टेस्ट क्रिकेट खेलने या सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल होने का सपना देखते हैं - इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं।"

हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के बिजी दौर से पहले फास्ट-बॉलिंग ग्रुप का पूरी ताकत के साथ वापस आना एक बड़ा बूस्ट है। उन्होंने कहा, "हमारे सभी पेस बॉलर के तैयार होने के साथ लगातार रेड-बॉल क्रिकेट का यह अगला दौर शुरू करना बहुत खुशी की बात है। काइल जैमीसन टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी बॉडी को तैयार करने के सफर पर है। वह इस समय सच में फिट और मजबूत हैं।"

टॉम लैथम इन दोनों सीरीज में न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि टॉम ब्लंडेल विकेटकीपर होंगे। विल यंग को सिर्फ आयरलैंड टेस्ट के लिए चुना गया है, जबकि डेरिल मिचेल के फ़िट होने की उम्मीद है। वे पाकिस्तान सुपर लीग में काफ इंजरी की वजह से जल्दी लौट आए थे। जैकब डफी को इसलिए टीम में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि वह पहली बार पिता बनने वाले हैं। उन्हें छुट्टी दी गई है। माइकल ब्रैसवेल ने व्हाइट बॉल क्रिकेट को प्राथमिकता दी है। बोर्ड ने यह भी बताया है कि आईपीएल में शामिल खिलाड़ी तब तक अपनी-अपनी टीम के साथ रहेंगे, जब तक उनकी टीम आईपीएल खेलेगी।

न्यूजीलैंड टेस्ट स्क्वॉड आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), क्रिस्टियन क्लार्क (सिर्फ़ IRE), डेवोन कॉनवे, ज़ैक फ़ॉल्केस, डीन फ़ॉक्सक्रॉफ़्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे (सिर्फ़ IRE), रचिन रवींद्र, बेन सियर्स (सिर्फ़ IRE और ENG के लिए 16वां ट्रैवलिंग रिजर्व), नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग (सिर्फ IRE)

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।