न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कांप रहे थे, उनका कप्तान डरा हुआ था; पूर्व चयनकर्ता ने कोहली नहीं इसे बताया गेम चेंजर
श्रीकांत ने सबसे पहले विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होने विराट को किंग्स और किंग बताया। इसके बाद उन्होंने हर्षित राणा की तारीफ में पुल बांधे और उन्हें गेम चेंजर बताया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया ने सीरीज भी 1-2 से गंवाई। 338 रनों की चेज में भारतीय टॉप ऑर्डर के बुरी तरह फ्लॉप रहा। विराट कोहली को छोड़कर कोई छाप नहीं छोड़ पाया। नीतिश रेड्डी और हर्षित राणा ने भी अर्धशतक जड़े, मगर फिर भी टीम इंडिया जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया। पूर्व चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने मैच के दौरान एक ऐसे खास पल की बात की जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की टांगे भी कांपने लगी थी, वहीं उनका कप्तान भी डरा हुआ था।
श्रीकांत ने सबसे पहले विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होने विराट को किंग्स और किंग बताया। इसके बाद उन्होंने हर्षित राणा की तारीफ में पुल बांधे और उन्हें गेम चेंजर बताया।
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "विराट कोहली किंग ऑफ किंग्स हैं। उन्हें सलाम। क्या शानदार पारी खेली! अगर आप स्कोरकार्ड और विकेट गिरने का तरीका देखें, तो विकेट लगातार गिर रहे थे। स्कोर 1/28, 2/45, 3/68 और 4/71 था। नीतीश कुमार रेड्डी आए और उन्होंने पारी को संभाला और बाद में छक्के भी मारे। लेकिन असली गेम-चेंजर हर्षित राणा थे। जिस तरह से राणा बैटिंग कर रहे थे, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कांप रहे थे। मैं राणा की बैटिंग देखकर हैरान था और उन्होंने अलग ही लेवल पर परफॉर्म किया। वे सचमुच कांप रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। वह बिना किसी मुश्किल के छक्के मार रहे थे और उनकी बैटिंग जबरदस्त थी।"
उन्होंने आगे कहा, "विराट कोहली और हर्षित राणा ने मिलकर जो 99 रन बनाए, उनमें से राणा ने 52 रन बनाए। ये 52 रन बहुत अहम थे और इनसे कोहली को उम्मीद मिली, भले ही रिक्वायर्ड रन रेट 11 से ज्यादा था। राणा की ताबड़तोड़ बैटिंग से यह 10 पर आ गया और न्यूजीलैंड डर गया। न्यूजीलैंड का कप्तान भी डर गया था।"
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


