T20 विश्व कप छोड़कर घर लौटेंगे न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी मैट हेनरी, बड़ी वजह आई सामने
मैट हेनरी अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए शनिवार को न्यूजीलैंड वापस लौट जाएंगे। हालांकि अगर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करती है तो हेनरी दोबारा टीम से जुड़ेंगे।

न्यूलीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ टीम के टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले के बाद अपने दूसरे बच्चे के जन्म के मौके पर पत्नी के साथ रहने के लिए शुक्रवार रात स्वदेश लौट जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनज़ेडसी) ने कहा कि टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हेनरी टूर्नामेंट में वापसी कर सकते हैं। मुख्य कोच रोब वाल्टर ने हेनरी के इस फैसले का समर्थन किया।
वाल्टर ने एक बयान में कहा, "सबसे पहले, हम मैट और हॉली को उनके दूसरे बच्चे के जन्म पर बहुत बधाई देते हैं। यह उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षण है और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।" न्यूजीलैंड अगर शुक्रवार को इंग्लैंड को हरा देता है तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। अगर टीम हारती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना शनिवार को सह-मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर आठ मुकाबले के परिणाम पर निर्भर करेगा।
वाल्टर ने कहा, "अभी बहुत कुछ तय होना बाकी है, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब कुछ टीम और मैट के मुताबिक होगा और हम उन्हें प्रतियोगिता के अंतिम चरणों में फिर से खेलते हुए देखेंगे।"
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के अपने आखिरी सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा अगर आपको विश्वकप जीतना है तो आपको मैच जीतने होंगे। पिछली रात इस विकेट पर रन बनाना अच्छा लगा। हमें पता है कि यह किस तरह का व्यवहार करने वाला है। यह पिछले गेम में ज्यादा स्पिन हुआ।
वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा हम भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिछली रात गेम देखा था और यहां गेंद स्पिन हो रही थी। न्यूजीलैंड एक जबरदस्त टीम हैं। हम उन्हें हराकर बाहर करने की कोशिश कर सकते हैं। टीम में एक बदलाव है जेमी ओवरटन की जगह रेहान अहमद एकादश में हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



