न्यूजीलैंड ODI टीम का हुआ ऐलान, ये 6 स्टार प्लेयर्स अलग-अलग कारणों से बाहर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 6 स्टार खिलाड़ी नहीं हैं, जो अलग-अलग कारणों के चलते बाहर हो गए हैं। रचिन रवींद्र को तो लीग क्रिकेट खेलने के लिए बाहर रखा गया है। 

New Zealand ODI squad announced

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के आगामी दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम इस टूर पर 5 मैच की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने 6 खिलाड़ियों को अलग-अलग कारणों के चलते टीम से बाहर रखा है। कुछ खिलाड़ी वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बाहर हैं तो कई खिलाड़ी चोट और पारिवारिक कारणों की वजह से बाहर है। एक प्लेयर को तो लीग क्रिकेट खेलने के लिए छूट दी गई है। न्यूजीलैंड वर्सेस वेस्टइंडीज 5 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होगा, वहीं आखिरी मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा। आईए एक नजर न्यूजीलैंड के स्क्वड पर डालते हैं-

न्यूजीलैंड ODI स्क्वॉड से जुड़ी कुछ अहम बातें-

  • काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्के अपने वर्कलोड को मैनेज करने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
  • ब्लेयर टिकनर टखने की सर्जरी और डेवॉन कॉनवे पारिवारिक कारणों की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
  • ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को मेजर लीग क्रिकेट इवेंट में हिस्सा लेने के लिए छुट्टी दे दी गई है।
  • जैकब डफी की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
  • तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को भी टीम में शामिल किया गया है और वह इस सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं।
  • मिशेल सेंटनर टीम के कप्तान रहेंगे।

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले टीम को तैयार करने के लिए उत्सुक हैं और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि डफी और फिशर टीम में शामिल होने पर क्या दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “जैकब और मैट का ग्रुप में शामिल होना बहुत अच्छा है और मुझे पता है कि वे बहुत एनर्जी और एक्साइटमेंट लाएंगे। मैट को पहली बार ODI ग्रुप में शामिल करने का यह एक अच्छा मौका है। वह अच्छी पेस से बॉलिंग करता है और अपनी वैरिएशन पर कड़ी मेहनत कर रहा है ताकि यह पक्का हो सके कि वह इनिंग्स के अलग-अलग स्टेज पर बॉलिंग कर सके। जैकब पिछले कुछ सालों से सभी फॉर्मेट में हमारे लिए सबसे अलग रहा है। उसकी स्किल्स और एक्सपीरियंस हमारी टीम के लिए एक बढ़िया एडिशन होगा और मुझे पता है कि वह फिर से न्यूज़ीलैंड को रिप्रेजेंट करने के लिए उत्सुक है।”

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग

न्यूजीलैंड के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल:

पहला ODI: 11 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना

दूसरा ODI: 13 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना

तीसरा ODI: 16 जुलाई, गुयाना नेशनल स्टेडियम, गुयाना

चौथा ODI: 19 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

पांचवां ODI: 21 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।