11 घंटों में न्यूजीलैंड ने दो बार रचा इतिहास, भारत से यूएई तक सुनाई दी कीवियों की गूंज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • 11 घंटों में न्यूजीलैंड ने दो बार इतिहास रचा। मेंस टीम ने भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट मैच 36 साल के बाद जीता और महिला टीम ने यूएई में टी20 विश्व कप 2024 फाइनल जीता। ये सब रविवार 20 अक्टूबर को हुआ।

11 घंटों में न्यूजीलैंड ने दो बार रचा इतिहास, भारत से यूएई तक सुनाई दी कीवियों की गूंज

न्यूजीलैंड के लिए रविवार 20 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। न्यूजीलैंड की मेंस और वुमेंस टीम ने एक ही दिन में 11 घंटों के भीतर इतिहास रचा। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये रही कि इन इतिहासों को बनते देखने के लिए वहां के लोग सो रहे थे। दोपहर को न्यूजीलैंड की मेंस टीम ने भारत को टेस्ट मैच में हराकर 36 साल का सूखा समाप्त किया, जबकि रात में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टी20 विश्व कप का अपना पहला खिताब जीता। ये सब महज 11 घंटों के भीतर हुआ। भारत से लेकर यूएई तक कीवियों की गूंज देखने को मिली, लेकिन इन इतिहास को बनते वहां के ज्यादातर लोग देख नहीं पाएं होंगे।

दरअसल, रविवार 20 अक्टूबर की दोपहर को भारतीय समय के अनुसार बेंगलुरु में 12 बजकर 21 मिनट पर न्यूजीलैंड की मेंस टीम ने मेजबानों के खिलाफ टेस्ट मैच जीता। 1988 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में कोई टेस्ट मैच जीता था। इस तरह पुरुष टीम ने इतिहास रचा, लेकिन उस समय न्यूजीलैंड में करीब 8 बजे थे तो उस समय लग लगभग वहां के लोग सो गए होंगे। इसके 10 घंटे और 27 मिनट के बाद भारतीय समय के अनुसार 10 बजकर 48 मिनट पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीता। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 विश्व कप जीतने में सफल हुई है। ये भी एक इतिहास है।

हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि उस समय भी न्यूजीलैंड के लोग सो ही रहे होंगे, क्योंकि जब महिला टीम ने विश्व कप जीता तो वहां सुबह के करीब सवा 5 बजे थे। इस तरह न्यूजीलैंड के ज्यादातर लोगों ने अपनी क्रिकेट टीमों को इतिहास रचते नहीं देखा। बेंगलुरु से दुबई तक कीवियों की गूंज देखने को मिली। न्यूजीलैंड की मेंस टीम ने 8 विकेट से टेस्ट मैच जीता, जबकि न्यूजीलैंड की वुमेंस टीम ने 32 रनों से फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात दी। इस टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड की महिला टीम 10 मुकाबले हारकर आई थी और मेंस टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैच हारकर आई थी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये बड़ा लम्हा था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।