केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर को कहा अलविदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वह 16 साल तक कीवी टीम के लिए खेले और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले पहले कप्तान बने थे।

केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर को कहा अलविदा

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 35 वर्षीय पूर्व कीवी कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से रिटायर हो गए हैं। इसके साथ ही उनके 16 साल लंबे सुनहरे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी के कई टूर्नामेंट्स में फाइनल तक का सफर तय किया था। उनके नेतृत्व में ही न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

सीरीज के बीच से संन्यास का ऐलान

केन विलियमसन का ये निर्णय न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दौरान आया है, जहां न्यूजीलैंड की टीम लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में एक युग का अंत हो गया । विलियमसन ने 2025 में ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

35 वर्ष के विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिये अलग-अलग प्रारूपों में 19346 रन बनाये हैं, जिनमें टेस्ट क्रिकेट में 33 शतक और छह दोहरे शतक समेत 9500 से अधिक रन हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा ,'' हमारे महानतम खिलाड़ियों में से एक विदा हो रहा है । केन विलियमसन ने त्वरित प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है।'' विलियमसन इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं जिसमें न्यूजीलैंड पहला मैच 115 रन से हार गई थी।

Kane Williamson

न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान

केन विलियमसन ने 2016 से 2024 के बीच तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी की थी। उनके नेतृत्व में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने इतिहास का सबसे स्वर्णिम दौर देखा। विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल, 2021 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल और तीन अन्य आईसीसी सेमीफाइनल में पहुंची।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ''विलियमसन की यह घोषणा उनके 16 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करती है, जिस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 मैच खेले। अनगिनत बल्लेबाजी रिकॉर्ड बनाए और क्रिकेट जगत का पूरा सम्मान और प्रशंसा अर्जित की।''

विलियमसन ने संन्यास पर कहा

विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में कहा, ''मैंने इस बारे में काफी समय से सोचा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मुझे साफ हो गया कि अब सही समय आ गया है। मैंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक मजबूत प्रेरणा और भूख महसूस की है, और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया। उन्होंने कहा ,'' इससे कम पर खेलते रहना सही नहीं होगा और मैं खुशकिस्मत हूं कि अपने हिसाब से मैने यह फैसला लिया है ।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।