6 फाइनल और 'डबल डर', कोई भारतीय नहीं देखना चाहेगा न्यूजीलैंड का ये रिकॉर्ड; अब रोहित से उम्मीद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी भिड़ंत होगी। जानिए, न्यूजीलैंड का आईसीसी फाइनल में कैसा रिकॉर्ड है?

मिचेल सैंटनर और रोहित शर्मा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का कारवां आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच दुबई के मैदान पर आयोजित होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए खिताबी मुकाबले में एंट्री की है। वहीं, न्यूजीलैंड को लीग चरण में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चलिए, आपको आईसीसी फाइनल में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बताते हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में 'डबल डर' छुपा है, जिन्हें कोई भी भारतीय फैंस नहीं देखना चाहेगा। न्यूजीलैंड सातवां फाइनल खेलेगा।

साल 2000 में पहली बार खेला फाइनल

दरअसल, न्यूजीलैंड टीम ने अभी तक कुल 6 आईसीसी फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे चार में हार और दो में जीत नसीब हुई। हैरानी कि बात यह है कि न्यूजीलैंड ने जो दो फाइनल जीते हैं, वो भारत के खिलाफ ही हैं। न्यूजीलैंड टीम साल 2000 में पहली बार आईसीसी फाइनल में उतरी थी। न्यूजीलैंड का तब चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारत से सामना हुआ था। न्यूजीलैंड ने इस खिताबी मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। मैच का नतीजा महज दो गेंद बाकी रहने पर निकला था। उस वक्त भारत के कप्तानी सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग थे। इसके बाद, न्यूजीलैंड को अगले दो आईसीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया।

भारत से 2021 में जीता WTC फाइनल

कंगारुओं ने कीवियों के खिलाफ 2009 का चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2015 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल जीता। न्यूजीलैंड को 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने रोमांचक शिकस्त दी। मैच सुपरओवर तक गया था और इंग्लैंड ने बाउंड्री काउंट बैक नियम के अनुसार जीत हासिल की। वहीं, न्यूजीलैंड ने 2021 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया। भारत की कमान तब विराट कोहली के पास थी। कीवी टीम ने अपना पिछला आईसीसी फाइनल 2021 में खेला। न्यूजीलैंड को उस समय टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से धूल चटाई।

अब कप्तान रोहित शर्मा से बढ़ी उम्मीद

भारत को भले ही दो बार आईसीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया हो लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का कीवियों के सामने रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में भारतीय फैंस की रोहित से उम्मीदें बढ़ी हुई हें। बता दें कि रोहित ने बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी हार नहीं झेली है। भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में मिचेल सैंटरनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को 44 रनों से रौंदा था। रोहित ब्रिगेड ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजलैंड को लीग चरण में चार विकेट और सेमीफाइनल में 70 रनों से मात दी थी। भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ना सिर्फ हिसाब चुकता करने की फिराक में होगा बल्कि टूर्नामेंट में 12 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करना चाहेगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़6 फाइनल और 'डबल डर', कोई भारतीय नहीं देखना चाहेगा न्यूजीलैंड का ये रिकॉर्ड