महिला टी-20 विश्व कप 2026: श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने जीते अपने-अपने मुकाबले, जिंदा रखीं सेमीफाइनल की उम्मीदें

ब्रिस्टल, 23 जून (भाषा)
Follow us on Google News
share

महिला टी-20 विश्व कप 2026 में ब्रिस्टल में खेले गए ग्रुप दो के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद भी न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की।

महिला टी-20 विश्व कप 2026

कप्तान मेली केर के फिरकी के जादू के बाद इजी शार्प के अर्धशतक से गत चैंपियन न्यूजीलैंड ने मंगलवार को ब्रिस्टल में आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के करो या मरो के ग्रुप दो मुकाबले में स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से जल्द बाहर होने का खतरा झेल रही न्यूजीलैंड की टीम ने 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, शार्प (62 रन, 43 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा ब्रूक हैलीडे (नाबाद 41, 38 गेंद, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी करके 18.2 ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर 132 रन तक पहुंचाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम चार मैच में दो जीत और दो हार से चार अंक के साथ अंक तालिका में इंग्लैंड (06 अंक) और वेस्टइंडीज (06) के बाद तीसरे स्थान पर है।

मैच में स्कॉटलैंड की ओर से कैथरीन ब्राइस (13 रन पर दो विकेट) और राशेल स्लेटर (22 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। स्कॉटलैंड ने इससे पहले युवा सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर के नाबाद अर्धशतक से सात विकेट पर 131 रन बनाए। डार्सी ने 52 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से नाबाद 72 रन की पारी खेलने के अलावा साथी सलामी बल्लेबाज कैथरीन फ्रेजर (07) के साथ पहले विकेट के लिए 51 और सारा ब्राइस (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड की ओर से मेली सबसे सफल गेंदबाजी रहीं जिन्होंने अपनी लेग स्पिन से 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सोफी डिवाइन ने भी 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद डार्सी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 51 रन जोड़े जिसमें फ्रेजर का योगदान सिर्फ सात रन का रहा। लिया ताहुहु (19 रन पर एक विकेट) ने फ्रेजर को सूजी बेट्स के हाथों कैच कराके अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। मेली ने इसके बाद विरोधी कप्तान कैथरीन ब्राइस (05) को आउट किया। डार्सी और सारा ने पारी को संभाला। डिवाइन ने सारा को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 22 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे। डार्सी ने जेस केर पर एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मेली ने 19वां ओवर मेडन डालने के अलावा प्रियानाज चटर्जी (12) और पिपा स्प्रोल (00) के विकेट भी चटकाए।

श्रीलंका ने आयरलैंजड को 9 विकेट से हराया

एक अन्य मैच में श्रीलंका ने कप्तान चामरी अटापट्टू (नाबाद 106 रन, 61 गेंद, 17 चौके, दो छक्के) के नाबाद शतक की बदौलत आयरलैंड को नौ विकेट से रौंद दिया। आयरलैंड के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चामरी के चौथे शतक और साथी सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी (20 रन, 27 गेंद, तीन चौके) के साथ पहले विकेट की उनकी 98 रन की साझेदारी से 15.3 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर जीत हासिल की।

इससे पहले आयरलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने 19 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान और सलामी बल्लेबाजी गैबी लुइस ने 50 गेंद में आठ चौकों से 59 रन की पारी खेलकर टीम को पांच विकेट पर 130 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गैबी ने लीह पॉल (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी भी की। एलिस टेक्टर (21 गेंद में नाबाद 28, तीन चौके) ने अंत में उपयोगी पारी खेलकर टीम का स्कोर 130 रन तक पहुंचाया।

श्रीलंका की ओर से मिताली अयोध्या, सुगंधिका कुमारी, चामरी और निलाक्षिका सिल्वा ने एक-एक विकेट चटकाया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।