न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को रौंदा, पहली बार ऐसे जीती सीरीज; 40 सालों का सूखा समाप्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ENG vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड टीम को 373 रनों के लक्ष्य मिला था। यह मैच नॉटिंघम के मैदान पर आयोजित हुआ।

England vs New Zealand 3rd Test Scorecard

टॉम लैथम की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम ने इंग्लैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है। न्यूजीलैंड ने सोमवार को तीसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 160 रनों से रौंदा। यह नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में आयोजित हुआ। कीवी टीम ने दूसरे मैच में 253 रन जबकि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में 115 रनों से विजयी परचम फहराया था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट हारने के बाद वापसी करते हुए तीन मैचों की सीरीज अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने 40 सालों के बाद नॉटिंघम में टेस्ट जीतने का सूखा समाप्त किया है। न्यूजीलैंड ने इससे पहले 1984 में यहां इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने आखिरी टेस्ट में 370 रनों का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 51.2 ओवर में 212 रनों पर सिमट गई।

जेमी स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने बनाए। सातवें नंबर पर उतरे स्मिथ ने 91 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से जाकारी फॉक्स ने तीन जबकि नाथन स्मिथ और मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए। बेन सियर्स ने एक विकेट चटकाया। नाथन ने पहली पारी में चार शिकार किए थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 438 का स्कोर बनाने के बाद इंग्लैंड को 354 रनों पर ढेर किया था और 84 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 288/9 के स्कोर पर घोषित की थी।

103/4 के स्कोर से शुरू की पारी

इंग्लैंड ने सोमवार को दूसरी पारी 103/4 के स्कोर से आगे शुरू की। दिग्गज जो रूट 17 गेंदों में 18 रन बनाकर रन आउट हुए। वह अपने कल के स्कोर में सिर्फ 9 रन ही जोड़ पाए। एमिलियो गे ने 17 गेंदों में 10 रन जुटाए। गस एटकिंसन ने 70 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बटोरे। उनके और जेमी स्मिथ के बीच सातवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के बल्ले से दो-दो रन निकले। टंग रनआउट हुए। जेमी इंग्लैंड की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर थे।

बेन स्टोक्स ने लिया रिटायरमेंट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने सधी हुई शुरुआत की थी। बेन डकेट (36) और कप्तान बेन स्टोक्स (36) ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। फॉक्स ने स्टोक्स को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। यह स्टोक्स का इंटरनेशनल का आखिरी मैच है। उन्होंने मैच के दौरान संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी आखिरी पारी में 20 गेंद खेलीं, जिसमें दो चौके और दो छक्के लगाए। जेकब बेथेल का खाता नहीं खुला। हैरी ब्रूक नौ गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड के लिए इनका बल्ला चला

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी की थी। डेरिल ने 241 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए और रचिन ने 149 गेंदों में 96 रनों का योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 129 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के नये बल्लेबाजों को पिच पर टिकने का मौका नहीं दिया। टॉम ब्लंडल (18), मिचेल सैंटरन (0), नेथन स्मिथ (1) और फॉक्स (6) कुछ खास नहीं कर पाए। न्यूजीलैडं के लिए पहली पारी में कप्तान लैथम (214 गेंदों में 151) और डेवोन कोनवे (224 गेंदों में 157) ने दमदार शतक जमाए थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।