Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़New Zealand Cricket CEO Scott Weenink will resign following disagreements over the T20 league
टी20 लीग को लेकर मतभेद के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO स्कॉट वीनिंग देंगे इस्तीफा

टी20 लीग को लेकर मतभेद के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO स्कॉट वीनिंग देंगे इस्तीफा

संक्षेप:

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्कॉट वीनिंक खेल की भविष्य की दिशा विशेष रूप से टी20 क्रिकेट की भूमिका को लेकर खिलाड़ियों और सदस्य संघों से मतभेदों के बाद अपने पद से इस्तीफा देंगे। ढाई साल से इस पद पर रहे वीनिंक का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगा।

Dec 19, 2025 02:06 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्कॉट वीनिंक खेल की भविष्य की दिशा विशेष रूप से टी20 क्रिकेट की भूमिका को लेकर खिलाड़ियों और सदस्य संघों से मतभेदों के बाद अपने पद से इस्तीफा देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ढाई साल से इस पद पर रहे वीनिंक का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगा।

ऐसी खबरें है कि वीनिंक देश में प्रस्तावित फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग के खिलाफ है। इस प्रस्तावित लीग को न्यूजीलैंड के खिलाड़ी संघ और एनजेडसी के छह प्रमुख राज्य निकायों का समर्थन प्राप्त है।

एनजेडसी की विज्ञप्ति में वीनिंक ने कहा, ‘गहन विचार-विमर्श के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि खेल की दीर्घकालिक दिशा और न्यूजीलैंड में टी20 क्रिकेट की भूमिका सहित एनजेडसी की भविष्य की प्राथमिकताओं पर मेरा दृष्टिकोण कई सदस्य संघों और एनजेडसीपीए से भिन्न है।’

उन्होंने कहा, ‘इन मतभेदों को देखते हुए मेरा मानना है कि संगठन के सर्वोत्तम हित में यही होगा कि नया नेतृत्व एनजेडसी को यहां से आगे ले जाए।’

न्यूजीलैंड के छह सदस्य संघों और न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ियों के संघ (एनजेडसीपीए) के साथ पिछले कई महीने से वीनिंक का दीर्घकालिक प्राथमिकताओं और घरेलू संरचना में टी20 क्रिकेट के स्थान को लेकर मतभेद रहा है।

वीनिंक ने कहा, ‘इतने सफल कार्यकाल के बाद पद छोड़ने का मुझे दुख है लेकिन मैं कुछ प्रमुख हितधारकों के समर्थन के बिना आगे बढ़कर अस्थिरता पैदा नहीं करना चाहता।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |