Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़New Zealand captain Mitchell Santner trembled with fear after seeing Team India batting 300 runs will be enough for them
भारत के खिलाफ शायद 300 रन काफी होंगे, टीम इंडिया के बैटिंग देख थर-थर कांपे न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटरन

भारत के खिलाफ शायद 300 रन काफी होंगे, टीम इंडिया के बैटिंग देख थर-थर कांपे न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटरन

संक्षेप:

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 का टारगेट महज 15.2 ओवर में ही चेज कर दिया। जब मेहमान टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर से मैच के बाद पूछा गया कि भारत के लिए क्या टारगेट सही रहेगा तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

Jan 24, 2026 05:30 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से धूल चटाकर 5 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कीवी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 209 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को भारतीय बल्लेबाजों ने महज 15.2 ओवर में चेज कर हर किसी को हैरान कर दिया। जिस तरह भारतीय बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि रायपुर में टीम इंडिया 250 रन भी चेज कर लेती। जब न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटरन से मैच के बाद पूछा गया कि भारत के खिलाफ कितना टारगेट जीत के लिए काफी होता तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:200+ के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने मैच के बाद कहा, "(कितना स्कोर काफी होगा) इन लोगों के खिलाफ? मुझे लगता है 300 (हंसते हैं)। (गेम किस तरफ जा रहा है) जब आप ऐसी टीम के सामने आते हैं जो बहुत अच्छी विकेट पर लंबी बैटिंग करती है, तो भारत इसी तरह से आया है - पहली गेंद से ही इरादे के साथ। मुझे लगता है कि हर बैट्समैन को छूट मिली हुई है। हमारे लिए, यह है कि हम जहां भी हो सके, दबाव बनाने की कोशिश करें। लेकिन दूसरी तरफ, हम यह भी जानते हैं कि हमें शायद थोड़ा और जोर लगाना होगा, यह जानते हुए कि 200 या 210 अब काफी नहीं हैं।

(क्या उन्हें उनकी शुरुआती XI का अंदाजा है) हां, मुझे लगता है। अभी भी कुछ खिलाड़ी आने बाकी हैं, और आप यह पक्का करना चाहते हैं कि वर्ल्ड कप के लिए हर कोई अच्छा प्रदर्शन करे। चाहे इसका मतलब थोड़ा रोटेट करना हो, जैसा हमने आज रात किया - हम निश्चित रूप से जीतना चाहते हैं। आज रात हम पर बहुत दबाव था, जो हमारे लिए सीखने और वापसी करने की कोशिश करने के लिए अच्छा है, क्योंकि हमें एक दिन में ऐसा करना होगा।"

ये भी पढ़ें:ईशान किशन से गुस्सा हो गए थे कप्तान सूर्यकुमार यादव, मैच के बाद किया खुलासा

अपनी बैटिंग पर न्यूजीलैंड के कप्तान बोले, "हां, यह अच्छा रहा। मुझे लगता है कि सातवें नंबर पर मेरी भूमिका का मतलब है कि मुझे कुछ रन बनाने होंगे। यह बहुत अच्छी विकेट थी और आउटफील्ड तेज थी, जैसा कि भारत में होता है, इसलिए मुझे इसका फायदा उठाना होगा, खासकर इसलिए क्योंकि जब विकेट सपाट होती है तो मुझे बॉलिंग भी करनी होती है।

(ओस कितनी मुश्किल थी) हां, ओस थी। एक स्पिनर के तौर पर, गेंद को पकड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन यहां दूसरी जगहों की तुलना में थोड़ी ज़्यादा ठंड है, इसलिए हम आगे बढ़ेंगे, एडजस्ट करेंगे, और देखेंगे कि अगले गेम में और ओस होती है या नहीं।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |