हमें फाइनल में इतना टारगेट मिलता तो... न्यूजीलैंड कप्तान को भारत से हारने पर क्यों अफसोस नहीं?
मिचेल सेंटर की अगुवाई वाली न्यजीलैंड टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के खिलाफ करारी हार मिली। न्यूजीलैंड को 256 रनों का विशाल टारगेट मिला था।

न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप जीतने का सपना फिर से टूट गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 256 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में कीवी 19 ओवर में 159 पर ढेर हो गई। भारत ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच डाला है। भारत बतौर मेजबान खिताब जीतने वाला पहला देश है। भारत की यह तीसरी ट्रॉफी है। कोई टीम यह कमाल नहीं कर सकी है। वहीं, भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत के हाथों करारी हार के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्हें हार का ज्यादा अफसोस नहीं है क्योंकि सामने भारत जैसे शानदार टीम थी। उन्होंने भारत को अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने के लिए बधाई भी दी।
'हमें फाइनल में इतना टारगेट मिलता तो...'
सेंटनर ने फाइनल गंवाने के बाद कहा, ''मुझे अपने खिलाड़ी पर गर्व है कि यहां तक पहुंचे। पूरे टूर्नामेंट में हमारे सामने कई चुनौतियां थीं लेकिन हर चरण में हम आगे बढ़े और अच्छा प्रदर्शन किया। हम बहुत अच्छी टीम के हाथों हार गए, वो भी बेहतरीन दर्शकों के सामने। स्टेडियम में नीले रंग का एक बड़ा समुद्र था। भारत अपने घरेलू मैदान पर पसंदीदा टीम थी। अपने घर में वर्ल्ड कप खेलन पर काफी दबाव होता है। भारत को घर पर खिताब जीतने का श्रेय जाता है। सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को बहुत गर्व होना चाहिए। लगातार फाइनल हारना अच्छा नहीं है। भारत को हराना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। हम अंडरडॉग थे।'' सेंटनर का मानना है कि अगर 220 तक टारगेट मिलता तो कड़ा मुकाबला होता। उन्होंने फाइनल में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। उन्होंने अपने फैसले को लेकर कहा,''पिच अच्छा थी। हम पावरप्ले में कुछ विकेट लेते तो भारत को 220 तक रोक सकते थे। यह अच्छा टारगेट होता।''
न्यूजीलैंड की ओर से किसका चला बल्ला?
संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटाई। 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड पर शुरु से ही बड़े स्कोर का दबाव दिखाई देने लगा। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट 72 रन पर ही गंवा दिए थे। टिम सीफर्ट (52) ने अर्धशतक जमाया। उनके बाद न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन सेंटनर (43) के बल्ले से निकले। इससे पहले, भारतीय टीम के लिए अभिषेक और सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन ठोक डाले। भिषेक के आउट होने के बाद सैमसन ने ईशान के साथ दूसरे विकेट लिए 105 रनों की साझेदारी कर भारत को 200 के पार पहुंचाया। जिमी नीशम न 17वें ओवर में सैमसन, ईशान और सूर्यकमार (0) को आउट किया, जिससे भारत के रनों पर कुछ अंकुश लगा।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



