Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़New Zealand Captain Michael Bracewell rubbed salt into the Team India wounds Said says we are just a small country But
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेसवेल ने भारतीय टीम के जले पर छिड़का नमक, बोले- हम छोटे देश हैं लेकिन...

न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेसवेल ने भारतीय टीम के जले पर छिड़का नमक, बोले- हम छोटे देश हैं लेकिन...

संक्षेप:

न्यूजीलैंड ने भारतीय सरमजीं पर पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की है। ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय टीम के जले पर नमक छिड़का। कीवी टीम में कई मुख्य खिलाड़ी नहीं थे।

Jan 19, 2026 12:11 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से लुटिया डूब गई। न्यूजीलैंड ने रविवार को इंदौर में तीसरा और आखिरी वनडे 41 रनों से जीता और इतिहास रच डाला। डेरिल मिचेल (137) के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने 337/8 का स्कोर बनाया और भारत को 296 रनों पर ऑलआउट कर दिया। विराट कोहली (124) के शतक पर पानी फिर गया। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज अपने नाम की है। न्यूजीलैंड ने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा शुरू किया था लेकिन 37 साल बाद सीरीज जीतने का इंतजार खत्म हुआ। ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय टीम के जले पर नमक छिड़का।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हम छोटे देश हैं लेकिन दुनिया के...'

ब्रेसवेल ने तीसरे वनडे के बाद कहा, ''भारत में आकर शानदार फैंस के सामने और बेहतरीन शानदार टीम के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है। पहली बार न्यूजीलैंड टीम ने यहां वनडे सीरीज जीती है, जो स्पेशल है। आप हमेशा यहां आकर अच्छा क्रिकेट खेलने की उम्मीद करते हैं। एक ग्रुप के तौर पर हमने वही किया जो हम अच्छा करते हैं। मानचित्र में हम एक छोटे देश हैं लेकिन दुनिया के कुछ बड़े देशों का मुकाबला करने के लिए एकजुटता के साथ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।'' उन्होंने डेरिल मिचेल की शान में कसीदा पढ़ा, जो प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने तीन मैचों में 352 रन बनाए। वह दूसरे और तीसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

ये भी पढ़ें:ऐतिहासिक हार झेलने पर कप्तान शुभमन का छलका दर्द, बोले- जिस तरह से हमने…

मिचेल को लेकर क्या बोले ब्रेसवेल?

कीवी कप्तान ने कहा, ''मिचेल पिछले कुछ सालों से वनडे फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बहुत खूबसूरती से बैटिंग अटैक को लीड किया है। वह काफी विनम्र इंसान हैं। उन्हें जिम्मेदारी निभाते हुए अवॉर्ड हासिल देखना काफी खास है। वह इसके हकदार हैं।'' मिचेल ने सीरीज के पहले मैच में 84 जबकि दूसरे वनडे में नाबाद 131 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने तीन युवा खिलाड़ियों को भारत में डेब्यू का मौका दिया। ब्रेसवेल ने कहा, ''जब भी आप युवाओं को इंटरनेशनल क्रिकेट से रूबरू कराते हैं और तो बहुत अच्छा लगता है। यहां तीन प्लेयर ने डेब्यू किया और चीजों को अनुभव करना शानदार बात है। डेब्यूटेंट ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।