विराट कोहली- रोहित शर्मा पर बोले न्यूजीलैंड के कप्तान, ODI सीरीज को लेकर कहा- इस बार ऐसा नहीं होगा

मुंबई, सात सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड दौरे में जब भारतीय टीम जाएगी तो वहां सिर्फ दो टेस्ट मैचों की सीरीज नहीं होगी, बल्कि 5 टी-20 और 5 वनडे मैच भी खेल जाएंगे। वनडे मुकाबलों को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को सबसे बड़ी चुनौती माना है, लेकिन यह भी कहा है कि इस बार वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे।

Rohit Sharma Virat Kohli
रोहित शर्मा और विराट कोहली

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटेनर ने भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी एकदिवसीय शृंखला के लिए बड़ी चुनौती करार देते हुए कहा कि अतीत में इन दोनों दिग्गजों को न्यूजीलैंड की पिचें रास आयी हैं लेकिन उम्मीद है इस बार हालात अलग होंगे।

इस बार विराट- रोहित पहले जैसा नहीं कर सकेंगे

कोहली और रोहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब सिर्फ 50 ओवर के प्रारूप में खेलते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में पांच वनडे, पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। सैंटेनर ने 'पीटीआई' के साथ साक्षात्कार में कहा, ''यह एक चुनौती होगी। हमने लंबे समय से देखा है कि वे दोनों अब भी बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं और वनडे क्रिकेट के माहिर हैं। अतीत में न्यूजीलैंड की कुछ पिचें उन्हें काफी रास आई हैं। उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा।'' सैंटनर ने भारत-न्यूजीलैंड शृंखला को विश्व कप की तैयारी का अहम हिस्सा करार दिया। 'यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग' में 'एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स' की कप्तानी कर रहे सैंटनर ने कहा, ''इसमें कोई संदेह नहीं कि यह शानदार शृंखला होगी। यह अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा है। सीमित मैचों के बीच हर टीम विश्व कप के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ संयोजन बनाने की कोशिश कर रही है।'' सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ पांच वनडे खेलने हैं। इसके बाद घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच होंगे और फिर सितंबर 2027 में इंग्लैंड में विश्व कप की तैयारियां की जाएंगी।

भारत से सीरीज जीतना होगा लक्ष्य

उन्होंने कहा, "सबसे पहले हमारा लक्ष्य घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ शृंखला जीतना है। यह हमारे लिए शानदार उपलब्धि होगी। इसके बाद अगले साल अक्टूबर तक विश्व कप के लिए टीम का सही संयोजन तैयार करने पर ध्यान रहेगा।'' भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली टेस्ट शृंखला में न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक रूप से 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस जीत के साथ उसने भारत का घरेलू मैदान पर 12 साल से अधिक समय और 18 शृंखलाओं से चला आ रहा अजेय अभियान खत्म कर दिया था। भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव के दौर को देखते हुए सैंटनर ने कहा कि नवंबर में न्यूजीलैंड में होने वाले दो टेस्ट मैच भारतीय टीम के कुछ नए खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। भारत दौरे पर पुणे में दूसरे टेस्ट में 13 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को शृंखला जिताने वाले सैंटनर ने पिछला दौरा याद करते हुए कहा कि नए खिलाड़ियों के लिए यहां की परिस्थितियों में जल्द ढलना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, "जैसा कि हमने पहले भी बात की है, सबसे जरूरी है कि परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढलने की कोशिश की जाए। नए खिलाडियों से सजी भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड में लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का यह पहला अनुभव हो सकता है। यहां की पिचें उनके लिए नई होंगी और संभव है कि वे भारत की तुलना में गेंदबाजों को अधिक मदद दें।"

सैंटनर ने हालांकि मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम को "पूरी तरह संतुलित" करार देते हुए कहा कि टीम अच्छी तरह तैयार होती नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के पास उछाल हासिल करने की क्षमता है, जबकि रविंद्र जडेजा और मानव सुथार स्पिन का विकल्प देंगे।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विराट- रोहित पर बोले न्यूजीलैंड के कप्तान, ODI सीरीज को लेकर कहा-इस बार..