न्यूजीलैंड ने कर लिया वेस्टइंडीज से हिसाब बराबर, मगर 139 रन चेज करने में छूट गए पसीने

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज से हिसाब बराबर कर लिया। पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान कैरेबियाई टीम को कीवी टीम ने 5 विकेट से हरा दिया और 1-1 की बराबरी सीरीज में कर ली।

डेरिल मिचेल वर्सेस वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से हिसाब बराबर कर लिया है। 2 मैचों के बाद सीरीज की स्कोरलाइन 1-1 है। अब सीरीज के 3 मैच बाकी हैं, जो अपने आप में एक सीरीज की तरह है। आमतौर पर इन दिनों 3 मैचों वाली सीरीज ही खेली जाती है। ऐसे में आने वाले 3 मैच अपने आप में इस सीरीज को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाएंगे। अगर आप दूसरे मैच को देखें तो न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का ही टारगेट था, लेकिन उसे हासिल करने में भी पसीने छूट गए थे।

मैच की बात करें तो गयाना में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 138 रनों पर ढेर हो गई थी। हैरानी की बात यह रही कि कैरेबियाई टीम को शुरुआत अच्छी मिली थी। 63 रन पर पहला विकेट 11वें ओवर में गिरा था। वनडे क्रिकेट के हिसाब से यह अच्छा स्कोर कहा जा सकता था, लेकिन इसके बाद विकेटों का ऐसा पतझड़ शुरू हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम हवा की तरह उड़ गई।

जयडेन लेनोक्स ने किए 5 शिकार

36 ओवर में टीम ने 138 रन पर सभी विकेट खो दिए। जॉन कैम्पबेल ने 41 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि आमिर जंगू ने 24 रनों की पारी खेली। 18-18 रन अकीम अगस्ते और कीसी कार्टी ने बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। वहीं, गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से 5 विकेट जयडेन लेनोक्स ने चटकाए और 2-2 विकेट कप्तान मिचेल सैंटनर और स्पिनर माइकल ब्रेसवेल को मिले। हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए भी यह 140 रनों से कम की चेज आसान नहीं रही।

आसान लक्ष्य हो गया था मुश्किल

कीवी टीम जब 139 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उन्हें यह लक्ष्य बेहद आसान लगा होगा, लेकिन फिर भी 5 विकेट वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने चटका दिए। 37 रनों की पारी टॉम लैथम ने न्यूजीलैंड के लिए खेली, जबकि 28-28 रन विल यंग और डेरिल मिचेल ने बनाए। 24 रन माइकल ब्रेसवेल के बल्ले से आए और 17 रनों की पारी हेनरी निकोल्स ने खेली। वेस्टइंडीज के लिए दो विकेट खैरी पियरे ने निकाले, जबकि एक-एक सफलता अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती को मिली। प्लेयर ऑफ द मैच 5 विकेट हॉल लेने के लिए लेनोक्स रहे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।