Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़New Zealand beat UAE by 10 Wickets Tim Seifert and Finn Allen makes highest partnership of T20 World Cup history
UAE के खिलाफ न्यूजीलैंड का कोहराम, T20 World Cup में टूट गए पार्टनरशिप के पुराने सारे रिकॉर्ड

UAE के खिलाफ न्यूजीलैंड का कोहराम, T20 World Cup में टूट गए पार्टनरशिप के पुराने सारे रिकॉर्ड

संक्षेप:

UAE के खिलाफ न्यूजीलैंड के ओपनर्स का कोहराम देखने को मिला। T20 World Cup के इतिहास के पार्टनरशिप के पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। अभी तक इतनी बड़ी पार्टनरशिप किसी टी20 विश्व कप मैच में नहीं हुई थी, जितनी टिम सीफर्ट और फिन एलेन के बीच हुई।

Feb 10, 2026 06:30 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UAE के गेंदबाजों पर न्यूजीलैंड के ओपनर्स बुरी तरह से टूटकर पड़े और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने यूएई के हर एक गेंदबाज की खबर ली। बिना कोई विकेट खोए न्यूजीलैंड ने 174 रनों का टारगेट चेज कर लिया। इसी के साथ एक रिकॉर्ड भी बना। टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी थी, जो टिम सीफर्ट और फिन एलेन के बीच हुई। दोनों ने 175 रन जोड़े। इस तरह T20 World Cup के इतिहास के पार्टनरशिप के पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी तक टी20 विश्व कप के इतिहास में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के नाम सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड दर्ज था। दोनों ने 2022 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ 170 रनों की नाबाद साझेदारी पहले विकेट के लिए की थी। इसके बाद नाम लिस्ट में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और राइली रूसो का आता है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 168 रनों की साझेदारी की हुई है। अब 175 रनों के साथ फिन एलेन और टिम सीफर्ट की जोड़ी टॉप पर पहुंच गई है।

इस मैच की बात करें तो यूएई की टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ था, क्योंकि पहला विकेट जल्दी गिर गया था, लेकिन फिर भी कप्तान ने खुद अर्धशतक जड़ा और आलीशान शराफू भी अर्धशतक जड़ने में सफल हुए। टीम ने 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए, जो लड़ने लायक लग रहे थे, लेकिन इस लड़ाई को फिन एलेन और टिम सीफर्ट ने एकतरफा कर दिया।

दोनों ने पहले तो इस टी20 विश्व कप के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर 78 रन बनाया और फिर मैच भी 16वें ओवर में खत्म कर दिया। टिम सीफर्ट ने 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे, जबकि फिन एलेन ने 50 गेंदों में 84 रनों की नाबद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100-100 छक्के भी पूरे किए।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।