टी20 में मिली हार के बाद पाकिस्तान को मिली गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम वनडे सीरीज से हुए बाहर

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम हाथ में लगी चोट के कारण आगामी पाकिस्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह माइकल ब्रेसवेल टीम की कमान संभालेंगे।

टी20 में मिली हार के बाद पाकिस्तान को मिली गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम वनडे सीरीज से हुए बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान टॉम लैथम चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए है। लैथम को इस सप्ताह दाहिने हाथ में चोट लगी थी। ट्रेनिंग के दौरान लैथम के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि एक्स-रे रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। लैथम की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल टीम की कमान संभालेंगे जबकि हेनरी निकोल्स को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ''सीरीज की पूर्व संध्या पर कप्तान टॉम लेथम का चोटिल होना निश्चित रूप से निराशाजनक है और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले माइकल के साथ टीम सुरक्षित हाथों में है।”

उन्होंने कहा, ''हमें इस दौरे में लचीलापन रूख रखना होगा क्योंकि कई खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से उपलब्ध नहीं थे। इससे अन्य खिलाड़ियों को अवसर मिले और पहली बार रीस मारियू को टीम में शामिल करना अच्छा लगा, साथ ही हेनरी का स्वागत भी हुआ।''

उन्होंने कहा, ''तीन महीने की चोट के बाद वापसी करने के बाद से हेनरी अच्छी फॉर्म में हैं और उनके आने से टीम में बहुमूल्य कौशल और अनुभव जुड़ेगा।'' गौरतलब है कि न्यूजीलैंड पाकिस्तान के साथ होने वाले एकदिवसीय सीरीज की मेजवानी कर रहा है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।