टीम इंडिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, 7 तेज गेंदबाजों को दिया मौका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। अक्टूबर में यह सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन भी होना है।

New Zealand Cricket Team
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

टीम इंडिया के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही 5 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम भारत से दो-दो हाथ करने उतरेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सिलेक्टर्स ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान इस सीरीज के लिए किया है। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन भी होना है और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी, जो बहुत ज्यादा अहम है।

16 सदस्यीय टीम में 7 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जो इस सिलेक्शन की सबसे बड़ी हाईलाइट है। ऐसे में संभावना है कि भारत भी कुछ अतिरिक्त तेज गेंदबाजों के साथ न्यूजीलैंड जाएगा। इसके अलावा इस टीम में 13 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो फरवरी-मार्च में भारत में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेले थे। इनमें चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने वाले माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने का नाम भी शामिल है। मिल्ने करीब एक साल से न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं।

तेज गेंदबाजी में एडम मिल्ने के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फाउल्कस और नैथन स्मिथ का नाम शामिल है। बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रविंद्र इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वे चोट के कारण टीम से बाहर हैं। एक शूट के दौरान उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया था। वे वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, जो नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी। वहीं, बेन सीयर्स को लेकर बोर्ड ने जानकारी दी है कि वे अभी चोट से उबर रहे हैं। वे रिहैब के प्रोसेस में रहेंगे।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम इस प्रकार है

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ

T20 World Cup 2026 के फाइनल के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, जब 22 अक्टूबर को पहला टी20 इंटरनेशनल मैच हेग्ले ओवल में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि इंडिया सीरीज एक रोमांचक मौका है। वाल्टर ने कहा, “इंडिया का हमारे यहां स्वागत करना और गर्मियों की शुरुआत करना बहुत बढ़िया होगा। इंडिया एक क्वालिटी टीम है और एक चैलेंजिंग अपोनेंट्स हैं, इसलिए कीवी फैंस के सामने अपने ही हालात में उनका सामना करना वाकई रोमांचक है।”

इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा: T20 सीरीज का शेड्यूल

22 अक्टूबर को पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में

24 अक्टूबर को दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च में

27 अक्टूबर को तीसरा टी20 मैच वेलिंग्टन में

30 अक्टूबर को चौथा टी20 मैच ऑकलैंड में

1 नवंबर को पांचवां टी20 मैच हेमिल्टन में

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंडिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, इन्हें दिया है मौका