Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़New Year 2026 Indian cricket fraternity wishes a Happy New Year see special messages from legends here
New Year 2026: भारतीय क्रिकेट जगत ने दी नए साल की बधाई, यहां देखें दिग्गजों के खास संदेश

New Year 2026: भारतीय क्रिकेट जगत ने दी नए साल की बधाई, यहां देखें दिग्गजों के खास संदेश

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों ने गुरुवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, और उम्मीद, हिम्मत और सकारात्मकता के संदेशों के साथ 2026 का स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी शुभकामनाएं दी।

Jan 01, 2026 02:02 pm ISTVikash Gaur Varta, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों ने गुरुवार 1 जनवरी 2026 को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उम्मीद, हिम्मत और सकारात्मकता के संदेशों के साथ 2026 का स्वागत किया। बीसीसीआई से लेकर युवराज सिंह, विराट कोहली, गौतम गंभीर और अनिल कुंबले समेत तमाम क्रिकेटरों ने नए साल की शुभकामनाएं दीं। विराट कोहली की तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें वे अनुष्का के साथ हैं। दोनों के आधे-आधे चेहरे पर टैटू है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, फैंस को "बाउंड्री से भरे साल" की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि 2026 में सपने "बड़ा स्कोर" करेंगे।

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक प्रेरणा देने वाला संदेश साझा किया, जिसमें लोगों से खुद पर विश्वास बनाए रखने और अपना बेस्ट देने की कोशिश करते रहने की अपील की। युवराज ने लिखा, "जब दिन मुश्किल हो, तो आप पीछे नहीं हटते, आप उठते हैं और इसे फिर से करते हैं। उन्होंने कहा कि वह उन पलों, लोगों और अनुभवों के लिए शुक्रगुजार हैं जिन्होंने बीते साल को बनाया।

पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा, "नई शुरुआत और सभी के लिए 2026 खुशहाल हो।"

भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इस जश्न में शामिल हुए और उन्होंने एक पर्सनल नोट पोस्ट करके नए साल का स्वागत 'अपने पसंदीदा लोगों के साथ हाथ में हाथ डालकर' किया, साथ ही सभी को 2026 की शुभकामनाएं दीं।

विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “अपने जीवन की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |