वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट के दीवाने हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच, कहा- पलक झपकते ही कर दिया था मैच खत्म

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व हेड कोच ने बड़ा दावा किया और कहा कि उन्होंने अपने  पूरे जीवन में ऐसा टैलेंटेड खिलाड़ी नहीं देखा। उन्होंने आईपीएल का जिक्र किया, जहां चुटकियों में उनसे मैच छीन लिया था। 

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी शॉट खेलते हुए

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने एक या दो नहीं, बल्कि कई कमाल की पारियां खेली थीं। वे आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जबकि सबसे ज्यादा छक्के भी उन्होंने ही जड़े थे। वे किसी भी गेंदबाज को उसकी रेप्यूटेशन के हिसाब से नहीं खेलते थे, बल्कि गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलते थे। उनके आगे जसप्रीत बुमराह आए, जोश हेजलवुड आए, पैट कमिंस आए, भुवनेश्वर कुमार आए या फिर कोई और, उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर हैरान हैं और कहा है कि उनके जैसा टैलेंट जीवन में नहीं देखा।

स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में जस्टिन लैंगर ने कहा, "आप इंडिया जाइए, हे भगवान, मैंने कभी इतना टैलेंट नहीं देखा, यह कमाल का है। इस बच्चे वैभव सूर्यवंशी को अपने दूसरे या तीसरे इंटरनेशनल मैच में ही मैन ऑफ द मैच मिल गया। हमने दो सीजन पहले IPL में उसके खिलाफ कोचिंग की थी, वह 14 साल का है, हमने टीम में उसके बारे में बात भी नहीं की। उसने अपनी पहली ही बॉल कवर के ऊपर से छक्का मारा, IPL क्रिकेट में उसकी पहली बॉल और दो गेम बाद उसने IPL का दूसरा सबसे तेज शतक बनाया। हमने इस साल 230 रन बनाए, इससे पहले कि हम पलक झपका पाते, गेम खत्म हो गया। उसने 30 बॉल पर 90 रन बनाए। उसमें बहुत टैलेंट है।"

आपको बता दें, आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम उन्हें मिला था और उन्हें भारत की टीम में शामिल कर लिया गया था। इंग्लैंड में उनको डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन पहले तीन मैचों में ज्यादा नहीं चले। हालांकि, जिम्बाब्वे में उन्होंने दो दमदार अर्धशतक जड़े। प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल करने के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी उन्होंने 15 साल की उम्र में हासिल कर इतिहास रच दिया। वे अब एशियन गेम्स में नजर आने वाले हैं, लेकिन इससे पहले दलीप ट्रॉफी खेलेंगे, जहां उन्हें वाइस कैप्टेंसी दी गई है।

जस्टिन लैंगर की बात करें तो वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच थे। लैंगर ने उस मैच का जिक्र किया है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 221 रनों का टारगेट राजस्थान रॉयल्स के सामने आईपीएल 2026 के 64वें लीग मैच में रखा था। राजस्थान ने वैभव की तूफानी पारी के दम पर 19.1 ओवर में 225 रन बनाकर मैच जीत लिया था। वैभव ने 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव के दीवाने हुए AUS के पूर्व कोच, बोले- पलक झपकते ही कर दिया था मैच खत्म