Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Netherlands named T20 World Cup 2026 squad Scott Edwards is the Captain
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नीदरलैंड की टीम का ऐलान, जाने-पहचाने खिलाड़ियों को मिला मौका

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नीदरलैंड की टीम का ऐलान, जाने-पहचाने खिलाड़ियों को मिला मौका

संक्षेप:

नीदरलैंड ने भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक अनुभवी टीम की घोषणा की है, जिसमें कई जाने-पहचाने चेहरे वापस आए हैं। टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स है, जो काफी अनुभवी हैं।

Jan 13, 2026 07:37 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के लिए नीदरलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। भारत और श्रीलंका में होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए एक अनुभवी टीम की घोषणा नीदरलैंड की ओर से की गई है, जिसमें कई जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल हैं। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के अलावा रोएलोफ वैन डेर मर्व, बास डिलीडे, माइकल लेविट और जैक लायन कैशेट को टीम में जगह मिली है। बांग्लादेश दौरे से बाहर रहने के बावजूद वैन डेर मर्व, डिलीडे, लेविस और कैशेट की वापसी हुई है। उस दौरे पर ही नीदरलैंड ने T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अनुभवी ऑलराउंडर कॉलिन एकरमैन की भी वापसी टीम में हुई है, जो आखिरी बार नवंबर 2024 में T20I मैच खेले थे। टिम वैन डेर गुग्टेन भी लंबे अंतराल के बाद वापसी करने में सफल हुए हैं। लोगन वैन बीक भी वापसी करने वाले हैं, जो आखिरी बार जून 2024 में पिछले T20 वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड्स के लिए खेले थे। इससे पता चलता है कि अनुभवी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए तरजीह दी गई है। युवा खिलाड़ियों पर गाज गिरी है। श्रीलंका में पाकिस्तान से अपने पहले मैच में नीदरलैंड को भिड़ना है। कोलंबो में 7 फरवरी को टीम का पहला मैच टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर ही होना है।

बांग्लादेश सीरीज में खेलने वाले तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल और विक्रमजीत सिंह इस बार नहीं खेल पाएंगे, साथ ही सेड्रिक डी लांगे, सिकंदर जुल्फिकार, सेबेस्टियन ब्राट, डेनियल डोरम, शारिज अहमद और रयान क्लेन भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। नीदरलैंड की टीम ग्रुप ए में है, जिसमें इंडिया और पाकिस्तान की टीम भी शामिल है। नीदरलैंड का सामना पाकिस्तान, नामीबिया, यूनाइटेड स्टेट्स और डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया से लीग फेज में होगा। यह नीदरलैंड की मेंस टीम का कुल सातवां T20 वर्ल्ड कप है। 2009 से ही टीम टी20 विश्व कप खेल रही है।

T20 World Cup 2026 के लिए नीदरलैंड की टीम

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डॉड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रोएलोफ वैन डेर मेर्वे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।