इंडिया मैच से पहले नीदरलैंड के कप्तान की ICC से खास गुजारिश, बोले- उम्मीद है कि अब ऐसा होगा
इंडिया मैच से पहले नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से एक खास गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है अब एसोसिएट देशों को बड़ी टीमों के खिलाफ अधिक खेलने का मौका मिलेगा।

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट देशों के प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं से इतर टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ अधिक द्विपक्षीय क्रिकेट मैच खेलने का मौका मिलेगा। टी20 विश्व कप में खेलने वाली एसोसिएट देशों की टीमों को यह शिकायत रही है कि उन्हें शीर्ष टीमों के खिलाफ क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलता।
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया, जबकि नेपाल और इटली जैसी टीमों ने लीग चरण में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। भारत के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच की पूर्व संध्या पर एडवर्ड्स ने कहा कि आईसीसी प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना एसोसिएट देशों के लिए तब तक मुश्किल रहेगा जब तक कि उन्हें विश्व कप से इतर शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
एडवर्ड्स ने संवाददाताओं से कहा, ''मुझे लगता है कि इस विश्व कप में एसोसिएट देशों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि इसके बाद उन्हें विश्व कप से इतर टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ खेलने का अधिक मौका मिलेगा।'' नीदरलैंड के कप्तान ने कहा कि अपनी सीमाओं के बावजूद उनकी टीम ने अभी तक विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। नीदरलैंड की बुधवार को भारतीय टीम से अहमदाबाद में टक्कर होगी।
उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हमने अपनी क्षमता से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि हमने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर हमें टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ खेलने के अधिक अवसर मिलेंगे तो हम अगले स्तर पर पहुंच सकते हैं।'' भारत के खिलाफ मैच के बारे में एडवर्ड्स ने कहा, ''हम प्रत्येक मैच में अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए अलग रणनीति बनाते हैं। भारत के पास काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन हमने उनके लिए रणनीति तैयार की है और हम उस पर अमल करने की कोशिश करेंगे।''

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





