
T20 World Cup 2026: नीदरलैंड ने नामीबिया को धोया, बैस डिलीड ने गेंद और बल्ले से दिखाई करामात
T20 World Cup 2026 में नीदरलैंड की टीम ने जीत का स्वाद चख लिया है। पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम जीतने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन नामीबिया के खिलाफ तो टीम ने 18वें ओवर में ही मैच जीत लिया।
T20 World Cup 2026 का 10वां लीग मैच नीदरलैंड और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड ने आसानी से नामीबिया को हरा दिया। इस तरह ग्रुप ए में नीदरलैंड का खाता खुल गया, जिसे अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हार मिली थी। पाकिस्तान की टीम के खिलाफ नीदरलैंड की टीम जीतते-जीतते रह गई थी, लेकिन ये कसक नीदरलैंड ने नामीबिया के खिलाफ पूरी की। नामीबिया का टी20 विश्व कप 2026 में ये पहला मैच था, जिसमें टीम को हार मिली। भारत की धरती पर नामीबिया की टीम का ये पहला इंटरनेशनल मैच था। बैस डिलीड ने नामीबिया के गेंद और बल्ले से परखच्चे उड़ा दिए।
मुकाबले की बात करें तो नीदरलैंड की टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नामीबिया की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि पहला विकेट 10 रन पर गिर गया था। हालांकि, दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई और फिर कुछ-कुछ समय के बाद विकेट गिरते चले गए। 20 ओवर में नामीबिया ने 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए। 38 गेंदों में 42 रनों की पारी जैन निकोल लोफ्टी ईटन ने खेली। वहीं, 26 गेंदों में 30 रन जैन फ्रीलिंक ने बनाए। कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए। 22 रनों की पारी जेजे स्मिट ने खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। नीदरलैंड के लिए 2-2 विकेट लॉगन वैन बीक और बैस डिलीड ने चटकाए और एक-एक सफलता आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन को मिली।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, लेकिन दूसरे विकेट के लिए एक छोटी सी साझेदारी हुई थी, जिसने नीदरलैंड को जीवित रखा और फिर तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी ने मैच पलट दिया। बाकी का काम बैस डिलीड और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पूरा किया। 48 गेंदों में 72 रनों की पारी बैस डिलीड ने खेली, जबकि 32 रन कॉलिन एकरमैन ने बनाए। वहीं, 28 रन 15 गेंदों में माइकल लेविट ने बनाए। कप्तान एडवर्ड्स ने 9 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से 18 रन बनाए। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को नीदरलैंड ने हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





