Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Nepal stun India with a massive 92 run victory at the Hong Kong Sixes 2025 Dinesh Karthik team was all out in 3 overs
नेपाल ने भारत को चौंकाया, राशिद खान के दम पर 92 रनों से हराया मैच; 3 ओवर में ढेर हुई टीम इंडिया

नेपाल ने भारत को चौंकाया, राशिद खान के दम पर 92 रनों से हराया मैच; 3 ओवर में ढेर हुई टीम इंडिया

संक्षेप:

नेपाल ने हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में भारत को 92 रनों से हराकर हर किसी को चौंका दिया है। दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में मात्र 3 ओवर में ऑलआउट हो गई। राशिद खान नेपाल की जीत के हीरो रहे

Nov 08, 2025 12:59 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नेपाल ने भारत को उस समय चौंकाया जब उन्होंने हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 92 रनों से धूल चटाई। जी हां, आपने सही बढ़ा। भारत को नेपाल के हाथों क्रिकेट के मैदान पर इस हार के साथ शर्मसार होना पड़ा है। 6 ओवर के इस मैच में नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए बिना कोई विकेट खोए 137 रन बनाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया मात्र 3 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई। नेपाल की इस जीत के हीरो राशिद खान रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए। भारत को इससे पहले इस टूर्नामेंट में कुवैत और यूएई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I विकेट; जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम ने धुआंधार शुरुआत की। राशिद खान 17 गेंदों पर 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज संदीप जोरा ने 12 गेंदों पर 47 तो नंबर तीन पर आए लोकेश बाम ने 7 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। लोकेश ने यह रन 442.86 के स्ट्राइक रेट से बनाए, इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के लगाए।

138 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली की जोड़ी पहले ही ओवर में 13 के स्कोर पर टूट गई। उथप्पा का बल्ला इस टूर्नामेंट में बिल्कुल ही नहीं चला। भरत चिपली के साथ प्रियांक पंचाल 12-12 रन बनाकर टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे।

ये भी पढ़ें:हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में भारत शर्मसार, कुवैत के बाद यूएई से हारी कार्तिक की टीम

भारत को 45 के स्कोर पर ढेर करने में अहम रोल राशिद खान ने अदा किया। एक ओवर में उन्होंने 7 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए, जिसमें कप्तान दिनेश कार्तिक का भी विकेट शामिल है।

बता दें, भारत कुवैत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, यह टीम इंडिया का बाउल मैच चल रहा है। भारत का आखिरी मैच श्रीलंका से बाकी है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |