नेपाल की टीम ने एक बार फिर T20I मैच में ठोक डाले 300+ रन, बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नेपाल की टीम ने एक बार फिर से T20I मैच में 300 से ज्यादा रन ठोक दिए। इस तरह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल ने बना दिया। टी20 क्रिकेट में किसी अन्य टीम ने एक से ज्यादा बार 300 रन एक पारी में नहीं बनाए हैं।

नेपाल की क्रिकेट टीम आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। नेपाल में क्रिकेट को लेकर खासा क्रेज है और इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि नेपाल की टीम ने एक बार फिर से T20I मैच में 300 से ज्यादा रन ठोक डाले। इस तरह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल की टीम ने बना दिया। टी20 क्रिकेट में किसी अन्य टीम ने एक से ज्यादा बार 300 रन एक पारी में नहीं बनाए हैं, लेकिन नेपाल की टीम ने ऐसा दूसरी बार कर दिखाया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ पांच बार ही ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने टी20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा रन एक पारी में बनाए हैं। इनमें से दो बार नाम तो नेपाल की टीम का ही है। एक बार जिम्बाब्वे, एक बार जर्मनी और एक बार इंग्लैंड ने ऐसा किया है। नेपाल ने इससे पहले मंगोलिया की टीम के खिलाफ 27 सितंबर 2023 को 314 रन बनाए थे, जबकि रविवार 31 मई 2026 को चीन के खिलाफ 313 रन नेपाल की टीम ने बनाकर एक नया इतिहास लिख दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आईसीसी ने दो देशों के बीच होने वाले टी20 मैचों को इंटरनेशनल क्रिकेट का दर्जा दिया हुआ है। ऐसे में इन आंकड़ों को इंटरनेशनल क्रिकेट में ही शामिल किया जाएगा।
एशियन गेम्स 2026 के क्वालीफायर मैच सिंगापुर में खेले जा रहे हैं। इसी टूर्नामेंट का पहला मैच चीन और नेपाल के बीच खेला गया। इस मैच में नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 313 रन बना दिए। चीन की टीम महज 92 रन बना सकी और मुकाबला 221 रनों के अंतर से हार गई। रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह सातवीं सबसे बड़ी जीत है, क्योंकि कई टीमों ने इससे भी ज्यादा अंतर से मुकाबले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जीते हैं।
नेपाल के लिए कुसल भुर्तेल ने 43 गेंदों में 5 चौके और 16 छक्कों की मदद से 129 रनों की पारी खेली। कुसल भुर्तेल एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। 47 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी कुशल मल्ला ने खेली। उनका स्ट्राइक रेट 180.85 का था। 21 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 69 रनों की नाबाद पारी रोहित पौडेल ने खेली। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 328.57 का था।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



