2027 WC तक ईशान किशन या कोई भी..., ODI में विराट कोहली की परछाई भी नहीं बन सकता: मोहम्मद कैफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली की जगह नंबर तीन पर ईशान किशन को स्थायी रूप से खिलाए जाने के सवाल पर मोहम्मद कैफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि विराट कोहली ने जो रेखा खींच दी है, उसे मिटाकर नंबर छीनना असंभव है। ईशान किशन या कोई भी बल्लेबाज फिलहाल उनकी परछाई भी नहीं बन सकता।

virat kohli and ishan kishan

भारत और अफगानिस्तान के बीच हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज को विश्व कप 2027 की तैयारियों की तरह ही देखा जा रहा है। इस सीरीज में विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया। कोहली चोट के कारण पूरी सीरीज में नहीं खेल सके। हालांकि, जायसवाल को पहले वनडे मैच में मौका नहीं मिला और विराट कोहली की जगह नंबर तीन पर ईशान किशन ने बल्लेबाजी की। बाकी के दो वनडे मैचों यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की, गिल तीसरे स्थान पर आए और ईशान किशन को चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करनी पड़ी। चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने दूसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेली। उनके इस शतक के बाद बहुत से लोग यह बात करने लगे कि विश्व कप 2027 में विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में ईशांत किशन को देखा जा रहा है।

विराट कोहली की जगह लेना संभव नहीं

यही सवाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ से पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने साफ इनकार किया कि विराट कोहली की ना तो जगह खतरे में है और ना ही उनके नंबर में कोई बदलाव किया जाएगा। उनके यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान पूछा गया कि चूकिं पहले मैच में ईशान किशन ने विराट कोहली के नंबर पर बल्लेबाजी की ऐसे में वनडे विश्व कप में क्या यह हो सकता है कि ईशान किशन नंबर तीन पर खेलें और विराट कोहली को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाए। इस सवाल का जवाब देते हुए कैफ ने कहा- "नहीं..नहीं, विराट कोहली को नहीं ला पाओगे बॉस। विराट कोहली इतनी लंबी रेखा खींच चुके हैं ना कि जहां से रेखा की शुरुआत की है और जहां तक वो खींच चुके हैं खासकर ओडीआई में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए इतनी लंबी रेखा खींच चुके हैं तो उस रेखा को मिटा के आगे बढ़ना, उनका नंबर जगह लेना, नहीं हो पाएगा। यह संभव ही नहीं है। अभी तो एक्परिमेंट का टाइम है वो रेस्ट कर रहे हैं तो जायसवाल को खिला लिया, ईशान किशन नंबर तीन आ गए बाद में शुभमन गिल नंबर तीन आ गए। लेकिन जब प्रॉपर कोई बड़ा टूर्नामेंट जैसे वर्ल्ड कप आएगा तो जो बैटिंग ऑर्डर जैसे पहले रही है उस पर ही विराट कोहली खेलने वाले हैं।"

ईशान किशन जैसे प्लेयर कोहली की परछाईं भी नहीं

कैफ से क्रॉस सवाल किया गया कि सारे राइट हैंडर हो रहे हैं क्या एक लेफ्ट हैंडर बीच में नहीं लाया जा सकता है, तब कैफ बोले- "हां, पहले अक्षर पटेल फ्लोटर के रूप में थे, लेकिन ईशान किशन अगर खेलेंगे भी तो तीन नंबर नहीं आएंगे, उनको नीचे ही खेलना पड़ेगा। संभवत: के एल राहुल के फेल होने पर वे पांच या 6 नंबर पर खेल सकते हैं। अगर खिलाते भी हो तो जो काम अक्षर पटेल पांच नंबर पर करते थे ईशान को वहां जगह दी जा सकती है। मैं ऐसा देख रहा हूं कि नंबर तीन पर विराट कोहली, चार पर अय्यर, पांच पर वाशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल में से कोई एक और 6 नंबर पर केएल राहुल, 7 पर हार्दिक पांड्या हैं, यही टीम मैं देख रहा हूं वर्ल्ड कप में खेलने वाली है। 2027 की बात कर रहा हूं।"

कैफ ने आगे कहा “ईशांत किशन को भी स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। हो सकता है वे प्लेइंग 11 में भी खेल जाएं, लेकिन विराट कोहली ने नंबर तीन पर जो ओडीआई में काम किया है ना, उन्हें ऐसे ही चेज मास्टर नहीं कहा जाता है, जहां वो खड़े रहते हैं कभी इंडिया हारती नहीं, वर्ल्ड कप 2023 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच रहे, चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया।” कैफ ने बहुत बड़ी बात कही। उन्होंने कहा - “विराट कोहली के आसपास उनकी परछाई भी नहीं बन सकता कोई नंबर तीन पर। अभी आप जिन प्लेयर्स (ईशान किशन) के नाम ले रहे हो। जो काम विराट कोहली ने नंबर तीन पर किया है वहां पर तो कोई सवाल पैदा नहीं होता है। हां, उसके आगे पीछे चार पांच पर कर लो लेकिन विराट कोहली की जगह ईशान किशन खेलेंगे यह सवाल तो मेरे दिमाग में कभी आया भी नहीं।”

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।