Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Navjot Singh Sidhu Reacts to viral post about Gautam Gambhir and Ajit Agarkar Says Never said it Shame on you
शर्म आनी चाहिए...गंभीर-अगरकर को लेकर वायरल पोस्ट पर नवजोत सिंह सिद्धू का आया रिएक्शन

शर्म आनी चाहिए...गंभीर-अगरकर को लेकर वायरल पोस्ट पर नवजोत सिंह सिद्धू का आया रिएक्शन

संक्षेप:

नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर वायरल पोस्ट पर रिएक्ट किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सिद्धू ने पोस्ट को फेक न्यूज करार दिया।

Mon, 20 Oct 2025 08:01 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर मशहूर हस्तियों के नाम से फर्जी बयान वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हुआ है। सिद्धू के नाम से जो बयान वायरल है, उसमें बीसीसीआई से हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को पद से हटाने की गुजारिश है। यह पोस्ट इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शुरू होने से पहले सामने आई थी। सिद्धू ने अब गंभीर और अगरकर को लेकर वायरल पोस्ट पर रिएक्ट किया है। सिद्धू ने इसे फेक न्यूज करार दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि फेक न्यूज फैलाने वालों को शर्म आनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिद्धू ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मैंने ऐसा कभी नहीं कहा, फेक न्यूज मत फैलाओ, इसकी कभी कल्पना नहीं की थी। तुम्हें शर्म आनी चाहिए।'' दरअसल, पोस्ट में सिद्धू की तस्वीर के साथ लिखा था, ''अगर भारत वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना चाहता है तो बीसीसीआई को जल्द से जल्द अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को हटा देना चाहिए और रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी सौंप देनी चाहिए।'' बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में रोहित की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें:मैं तो ऐसा नहीं करता...गिल और गंभीर के फैसले पर पूर्व कप्तान ने उठाया सवाल

गिल को कप्तान बनाए जाने के बाद से रोहित और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अगरकर ने हाल ही में 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट' के दौरान भी रोहित और कोहली के वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा। चीफ सिलेक्टर ने कहा, ''इसका मतलब यह नहीं है कि अगर वे ऑस्ट्रेलिया में रन नहीं बनाते हैं तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा और इसी तरह अगर वे ऑस्ट्रेलिया में तीन शतक बनाते हैं तो उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाएगा।''

ये भी पढ़ें:चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दनादन जवाब दे रहे शमी, टीम से बाहर होने पर हैं भड़के
वायरल पोस्ट
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा ने 500वें मैच के बाद धोनी और अफरीदी को पछाड़ा, टॉप पर सचिन नहीं

टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके रोहित और विराट ने लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर निराश किया। दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में फ्लाप रहे। रोहित ने पर्थ के मैदान पर 14 गेंदों में 8 रन बनाए जबकि विराट का आठ गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खुला। भारत को बारिश से प्रभावित मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की वनडे सीरीज का अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |