नवजोत सिंह सिद्धू ने चुना सबसे महान वनडे खिलाड़ी; विराट, सचिन और धोनी के नाम थे सामने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पसंदीदा सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी के बारे में खुलकर बात की है। उनके सामने दिग्गज विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के नाम रखे गए थे।

Virat Kohli Sachin Tendulkar MS Dhoni
विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी

विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी में से कौन भारत का सबसे महान वनडे खिलाड़ी है? अक्सर क्रिकेट फैंस के बीच यह चर्चा का विषय रहता है। हालांकि, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने बेझिझक अपना पसंदीदा सर्वकालिक महान वनडे प्लेयर चुना है। वह वनडे क्रिकेट में 'चेज मास्टर' विराट को सचिन और धोनी से ऊपर रखते हैं। सिद्धू ने कहा कि 37 वर्षीय विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कमाल की बल्लेबाजी की है। विराट वनडे में 55 शतक लगा चुके हैं, जो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक हैं। वह वनडे में 15 हजार रन का आंकड़ा पारी करने वाले दूसरे प्लेयर हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हाल ही में तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में हासिल की। कोहली ने तिरुवनंतपुरम वनडे में 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 139 रन बनाए।

'विराट कोहली ने नंबर 3 पर लगातार...'

सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनसे पूछा गया कि सचिन, धोनी और विराट में से भारत का सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी कौन है? जवाब में सिद्धू ने कहा, ''विराट कोहली सबसे आगे हैं। उन्होंने 77, 80 प्रतिशत रन लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए हैं। वह मैच-विनर हैं। धोनी ने भी मैच जिताए हैं, लेकिन वह नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आते थे, जो मुश्किल पोजीशन है। लेकिन नंबर 3 पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना और मैच जिताना, खासकर लक्ष्य का पीछा करते हुए, कोहली को 'चेज मास्टर' बनाता है। कोहली की एक क्रिकेटर के तौर पर सबसे बड़ी ताकत यह है कि उनमें कोई कमजोरी नहीं है। आईपीएल ट्रॉफी रह गई थी, जो अब दो बार जीत चुके हैं। मैं दूसरों को कम नहीं आंक रहा। वे सभी दिग्गज हैं। धोनी एक बेहतरीन कप्तान हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में विराट कोहली हमेशा नंबर वन हैं।''

सचिन से 74 कम पारियों में 15 हजारी बने कोहली

कोहली के नाम वनडे में अभी 15080 रन हैं और वनडे मैचों की घटती संख्या को देखते हुए उनके लिए कुल रन की संख्या में सचिन (18426) को पीछे छोड़ना लगभग असंभव है। अगर 15000 रन तक पहुंचने के लिए इन दोनों बल्लेबाजों की कुल पारियों की संख्या पर गौर करें तो कोहली ने 303 पारियों (315 मैच) में यह उपलब्धि हासिल की जबकि सचिन377 पारियों (387 मैच) में इस मुकाम पर पहुंचे थे। इससे भी अधिक दिलचस्प आंकड़ा यह है कि कोहली ने सचिन की तुलना में 1578 कम गेंद खेलकर यह मुकाम हासिल किया। सचिन ने 15000 रन बनाने के लिए 17528 गेंदों का, जबकि कोहली ने 15950 गेंदों का सामना किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सिद्धू ने चुना सबसे महान वनडे खिलाड़ी; विराट, सचिन और धोनी के नाम थे सामने