Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Navjot Singh Sidhu on Battle with Shane Warne says he was the greatest spinner the world has ever seen
नवजोत सिंह सिद्धू ने शेन वॉर्न को बताया सर्वकालिक महान स्पिनर, लेकिन क्या साथ में कर दिया ट्रोल?

नवजोत सिंह सिद्धू ने शेन वॉर्न को बताया सर्वकालिक महान स्पिनर, लेकिन क्या साथ में कर दिया ट्रोल?

संक्षेप:

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने शेन वॉर्न को दुनिया का सबसे महान स्पिनर बताया है, लेकिन क्या साथ में उन्होंने वॉर्न को ट्रोल कर दिया है? उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे वॉर्न के खिलाफ छक्का मार रहे हैं।

Sep 11, 2024 08:02 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हर कोई उनको दुनिया का महानतम स्पिनर मानता है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी उन्हीं में से एक हैं, जो इस करिश्माई स्पिनर को अब तक का महानतम स्पिनर बताते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने शेन वॉर्न को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वॉर्न सर्वकालिक महान स्पिनर थे। हालांकि, एक तरह से शेन वॉर्न को नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्रोल भी कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर भले ही शेन वॉर्न को दुनिया का महान स्पिनर बताया, लेकिन साथ में उनको ट्रोल भी कर दिया, क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू ने शेन वॉर्न का एक वीडियो भी इंस्टा पर पोस्ट किया है, जिसमें वे शेन वॉर्न के साथ बैटल की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ छक्का लगाने वाला वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, "शेन वॉर्न के साथ मुकाबला - दुनिया का अब तक का सबसे महान स्पिनर।"

2020 में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में शेन वॉर्न ने नवजोत सिद्धू की तारीफ की थी। शेन वॉर्न ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू स्पिन खेलने के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। सिद्धू ने जो वीडियो शेयर किया है, उस मैच की क्लिप अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू ने शेन वॉर्न के खिलाफ कई छक्के मारे थे। उस समय शेन वॉर्न अपने करियर के पीक पर चले थे। ये बात 1998 की है।

ये भी पढ़ेंः AFG vs NZ टेस्ट में दो दिन तक नहीं हुआ टॉस तो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया बयान, कहा- BCCI ने हमें...

शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट चटकाए हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 293 विकेट लिए थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट उनको खेलने का मौका नहीं मिला था, क्योंकि उस समय वे रिटायर हो चुके थे। नवजोत सिंह सिद्धू की बात करें तो वे 51 टेस्ट मैचों में 3202 रन और 136 वनडे मैचों में 4413 रन बनाने में सफल रहे थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |