Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Naveen ul Haq ruled out of T20 World Cup 2026 Zia ur Rehman Sharifi Named Replacement
T20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान को लगा '440 वोल्ट' का झटका, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

T20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान को लगा '440 वोल्ट' का झटका, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

संक्षेप:

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अफगानिस्तान की टीम को '440 वोल्ट' का झटका लगा है। स्टार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। ये कोई और नहीं, बल्कि नवीन उल हक हैं, जो अफगानिस्तान के प्रीमियम पेसर हैं।

Jan 18, 2026 10:33 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 से पहले अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को '440 वोल्ट' का तगड़ा झटका लगा है। इसके पीछे का कारण ये है कि टीम का एक स्टार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि नवीन उल हक हैं, जो अफगानिस्तान के प्रीमियम पेसर हैं। शोल्डर इंजरी की वजह से वह भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है, जिसमें नवीन उल हक भी शामिल थे। हालांकि, उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा भी बोर्ड ने कर दी है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी ने जानकारी दी है कि हाल की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन उल हक के दाहिने कंधे की हड्डी में अभी भी स्ट्रेस फ्रैक्चर है, क्योंकि चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और खिलाड़ी को दर्द हो रहा है, इसलिए बोर्ड ने उन्हें खास मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यूनाइटेड किंगडम भेज दिया है। रिकवरी टाइमलाइन की वजह से, नवीन उल हक वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज और 2026 T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

सिलेक्शन कमिटी ने नवीन उल हक की जगह इस टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिया-उर-रहमान शरीफी को मेन स्क्वॉड में शामिल किया है। वे पहले रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट का हिस्सा थे। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज फरीद मलिक को टीम के रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। एक बात तो तय है कि नवीन की कमी अफगानिस्तान की टीम को खलेगी, क्योंकि उन्हें अफगानिस्तान का अहम गेंदबाज माना जाता है। उनके पास अनुभव है और भारत की परिस्थितियों में काफी क्रिकेट खेले हैं। इनमें आईपीएल भी शामिल है, जहां वे दर्जनों मैच भारत में खेले हैं।

T20 World Cup 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, जिया उर रहमान शरीफी, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान।

रिजर्व: एएम गजनफर, एजाज अहमदजई और फरीद मलिक।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;