Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Naveen ul Haq ruled out of T20 World Cup 2026 Afghanistan suffers a major blow ahead of the T20 World Cup
टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान को लगा जोर का झटका, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान को लगा जोर का झटका, चोट के चलते स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

संक्षेप:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान के लिए बुरी खबर आ रही है। टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप दोनों से बाहर हो गए हैं।

Jan 16, 2026 08:47 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। जी हां, ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार नवीन उल हक की चोट का तो अभी पता नहीं चला है, मगर यह पता चला है कि इस महीने के अंत में उनकी सर्जरी होनी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:ICC ने सुधारी गलती, विराट कोहली की नंबर-1 वनडे रैंकिंग में हुआ बदलाव

अफगानिस्तान की ओर से अधिकारिक तौर पर अभी तक नवीन उल हक के टूर्नामेंट से बाहर होने पर और उनके रिप्लेसमेंट पर कोई बयान नहीं आया है।

बता दें, अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर, बल्लेबाज एजाज अहमदजई और सीमर जिया उर रहमान शरीफी को शामिल किया था। जिया उर रहमान को नवीन उल की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मौका मिलने के चांस अधिक है।

ये भी पढ़ें:'रिटायर्ड आउट' होने वाली हरलीन देओल बनीं मैच विनर, 24 घंटे में खुद पलटी किस्मत

नवीन उल हक ने 2024 में अफगानिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला था। उसके बाद, उन्होंने 2025 में SA20 और फिर USA में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में हिस्सा लिया, लेकिन कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2025 से बाहर हो गए थे। उन्होंने पिछले साल ILT20 में वापसी की और MI एमिरेट्स (MIE) के लिए खेला, जो उनके आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच थे।

अब एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट से नवीन उल हक का बाहर होना अफगानिस्तान के लिए तगड़ा झटका है।

अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान।

रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |