पाकिस्तान ने किया टेस्ट क्रिकेट का अपमान, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने PCB को बुरी तरह धोया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट का अपमान किया है। ये बात इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कही है। उन्होंने सैम अयूब के सिलेक्सन को लेकर PCB को बुरी तरह धोया है, क्योंकि वे दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाए।

Saim Ayub
सैम अयूब

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान की टीम पर टेस्ट क्रिकेट का अनादर करने का आरोप लगाया है। इसके पीछे की वजह भी क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नासिर हुसैन ने बताई है। नासिर हुसैन ने सैम अयूब को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि लोग समझते हैं कि कोई फ्लाइट लेकर आएगा और टेस्ट क्रिकेट में रन बना देगा तो ऐसा नहीं हैं। नासिर हुसैन ने वीरेंद्र सहवाग का भी जिक्र किया। सहवाग के साथ भी एक समय पर ऐसा ही हुआ था और वह भी बुरी तरह फेल हुए थे।

नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान कहा, "मुझे नहीं पता कि कौन सोचता है कि किसी को विदेशी कंडीशन से पूरी तरह अलग फॉर्मेट में खेलने के लिए फ्लाइट से बुलाना सही है। वे इन कंडीशन में, ड्यूक की बॉल, ओली रॉबिन्सन और इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक के खिलाफ ठीक रहेंगे? यह टेस्ट मैच क्रिकेट के लिए एक तरह का अनादर और अनदेखी है।"

कोई आएगा और रन बना देगा, ऐसा नहीं है- नासिर

उन्होंने आगे कहा, "टेस्ट मैच क्रिकेट, जैसा कि कोई भी क्रिकेटर आपको बताएगा, सबसे मुश्किल फॉर्मेट है। इंग्लैंड में टॉप ऑर्डर में बैटिंग करना सबसे मुश्किल काम है और आपको बस लगता है कि आप दुनिया के किसी हिस्से से किसी को फ्लाइट से बुला सकते हैं और कह सकते हैं, गुड लक। अगर आपको याद हो तो वीरेंद्र सहवाग ने इसी ग्राउंड पर कोशिश की थी। मुझे नहीं पता कि आप उस गेम में खेल रहे थे या नहीं। वे फ्लाइट से आए थे।"

सहवाग को लेकर नासिर ने आगे बताया, "वीरेंद्र सहवाग ने एक पेयर (टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य) बनाई, और वह हैं वीरेंद्र सहवाग, जो साइम अयूब से बेहतर और ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं, तो उस लड़के ने जो शॉट खेला, उसकी थोड़ी ज़िम्मेदारी उसकी भी है, लेकिन जिसने भी सोचा कि यह सच में एक अच्छा फैसला था और वह इस हफ्ते ठीक रहेगा, उसकी भी जिम्मेदारी है।"

सैम एक साल से नहीं खेले फर्स्ट क्लास मैच

सैम अयूब इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाए हैं। यहां तक कि पिछले करीब एक साल से उन्होंने कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है। यही कारण है कि उनकी और पीसीबी की आलोचना हो रही है। पाकिस्तान की टीम पहले दो टेस्ट हार चुकी है और इस मैच में भी हारने की पूरी संभावना बन चुकी है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान ने किया टेस्ट क्रिकेट का अपमान, इंग्लैंड के दिग्गज ने PCB को धोया