Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Nasser Hussain claims Men or women India are a very difficult side to beat after Womens World Cup 2025 Final
भारत की पुरुष टीम हो या महिला, इन्हें हराना मुश्किल है… इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बयान

भारत की पुरुष टीम हो या महिला, इन्हें हराना मुश्किल है… इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बयान

संक्षेप:

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नासिर हुसैन ने ये भी बताया कि वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया को जीत क्यों मिली? उन्होंने WPL की भी तारीफ की और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भी सराहना की।

Mon, 3 Nov 2025 10:55 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर नासिर हुसैन ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ा दावा किया है। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में कमेंट्री करने वाले नासिर हुसैन ने कहा है कि भारत की पुरुष टीम हो या महिला टीम, इस टीम को हराना बहुत मुश्किल है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नासिर हुसैन ने ये भी बताया कि वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया को जीत क्यों मिली? उन्होंने WPL की भी तारीफ की और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भी सराहना की, जो काफी समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नासिर ने माना है कि टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट की जरूरत थी और इसे पूरा कर लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नासिर हुसैन ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 फाइनल के बाद स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर कहा, “WPL और पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के साथ देखने को मिल रहा है कि वे आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें बस आज शाम, इस टूर्नामेंट को जीतने की जरूरत थी, ताकि उस डील पर थोड़ी मुहर लग सकें कि वे अच्छा कर रहे हैं। सच कहूं तो, दर्शक शानदार रहे। टीम शानदार रही। टूर्नामेंट के बीच में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने अच्छी शुरुआत की और अंत भी अच्छा किया।”

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, "फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की तुलना में भारत के कई खिलाड़ी फॉर्म में थे। अगर आप भारतीय लाइनअप पर नजर डालें, तो टूर्नामेंट के अंत तक कई खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में थे और दुर्भाग्य से दक्षिण अफ्रीका, खासकर बल्ले से, एक या दो पर ज्यादा निर्भर रहा और इसीलिए उसे अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भी अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने भी बहुत अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन भारत बहुत अच्छा है, जैसा कि हमने दुनिया के इस हिस्से में देखा है, पुरुष हो या महिला टीम, किसी भी फॉर्मेट में, उन्हें हराना बहुत मुश्किल है।"

भारतीय टीम ने पहले दो मैच टूर्नामेंट में जीते थे, लेकिन अगले तीन मैचों में टीम को हार मिली थी। हार की हैट्रिक के बावजूद भारत ने अगले मैच में जीत हासिल की और सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया था। आखिरी लीग मैच बारिश में धुल गया था और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी रन चेज वुमेंस वनडे इंटरनेशल क्रिकेट के इतिहास की भारत ने की थी। फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों के अंतर से टीम इंडिया ने हराया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |