
डकेट की मार के आगे पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद हुए लाचार, नासिर हुसैन ने कप्तानी पर उठाए सवाल
- नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बेन डकेट के खिलाफ शान मसूद बेहतर फील्डिंग सेट कर सकते थे। डकेट ने शतक लगाया है।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज का मानना है कि शान मसूद बिना तैयारी के मैदान पर उतरे हैं और उन्हें पता ही नहीं कि क्या चल रहा है। पाकिस्तान ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 366 रन बनाए हैं, इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। नासिर ने मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान की कमजोरी उजागर की है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने शान मसूद को फील्डिंग प्लेसमेंट को लेकर आलोचना की है। नासिर का मानना है कि बेन डकेट के खिलाफ मसूद बेहतर फील्डिंग सेट कर सकते हैं, खासकर जब पता हो डकेट स्वीप शॉट काफी खेलते हुए। बेन डकेट ने पाकिस्तान को खिलाफ दूसरे मैच में शतक लगाया है।
नासिर हुसैन ने कहा, ''डकेट के सामने खड़े हो, एंगल हो देखो और उन फील्डर्स को सही जगह खड़े करो। क्योंकि अगर वे सही जगह होंगे, तो डकेट को दूसरी जगहों पर मारना होगा। यह आसान नहीं है क्योंकि उसके पास कई तरह के विकल्प हैं। लेकिन आपको उन बाउंड्री विकल्पों को कवर करना होगा ताकि डकेट को निराशा हो कि उसे बाउंड्री नहीं मिल रही है। लेकिन उस समयक के दौरान शान मसूद पूरी तरह से खोए हुए लग रहे थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। और उन्हें पता था कि ऐसा होने वाला है।”

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





