Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Narendra Modi special Gift Namo 1 by India World Cup Winning Women Cricket Team Know the specialty
वर्ल्ड कप विनिंग वुमेंस टीम का नरेंद्र मोदी को स्पेशल गिफ्ट ‘Namo 1’; जानें क्या है इसमें खास

वर्ल्ड कप विनिंग वुमेंस टीम का नरेंद्र मोदी को स्पेशल गिफ्ट ‘Namo 1’; जानें क्या है इसमें खास

संक्षेप:

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का खिताबी जीतने वाली टीम इंडिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को ‘Namo 1’ स्पेशल गिफ्ट दिया, जिसकी तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Nov 06, 2025 09:22 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का खिताबी जीतने वाली टीम इंडिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को ‘Namo 1’ स्पेशल गिफ्ट दिया, जिसकी तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला टीम ने नरेंद्र मोदी को टीम इंडिया की एक जर्सी गिफ्ट की जिस पर उनका नाम ‘नमो’ लिखा है, वहीं जर्सी नंबर-1 है। इस जर्सी पर वर्ल्ड कप विनिंग टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के साइन भी है।इस गिफ्ट को पाकर पीएम मोदी काफी प्रसन्न दिखाई दिए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद जय शाह और रोजर बिन्नी ने भी मोदी को ऐसी ही जर्सी गिफ्ट की थी, मगर उस पर खिलाड़ियों के साइन नहीं थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:शुभमन गिल से काबिल हैं ये 3 ओपनर्स, कब मिलेगा मौका; आंकड़े कर देंगे हैरान

बता दें, इस मुलाकात के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अब वे और सफलता अर्जित करके आगे भी मिलते रहना चाहेंगे। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रेरित किया है और उन सभी के लिये प्रेरणास्रोत रहे हैं।

भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी खिताब जीता। बातचीत के दौरान ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ दीप्ति शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि वह 2017 से उनसे मिलने का इंतजार कर रही थी।

ये भी पढ़ें:PM नरेंद्र मोदी ने जीता दिल, नहीं छुई वुमेंस वर्ल्ड कप ट्रॉफी! जानें क्या थी वजह

प्रधानमंत्री ने उनके इंस्टाग्राम बायोडाटा पर ‘जय श्रीराम’ और उनके हाथ पर हनुमान जी के टैटू का जिक्र किया तो दीप्ति ने मुस्कुराकर कहा कि इससे उन्हें ताकत मिलती है।

हरमनप्रीत ने पूछा कि वह हर समय वर्तमान में कैसे रह पाते हैं , इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके जीवन का हिस्सा और आदत बन गई है।

उन्होंने टीम के सफर के यादगार पलों का भी जिक्र किया जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में हरलीन देयोल का शानदार कैच शामिल है जो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने मजाकिया लहजे में फाइनल में अमनजोत कौर के कैच का भी जिक्र किया जो दो बार संभलने के बाद तीसरी बार में उन्होंने लपका था। उन्होंने कहा कि कैच लपकने से पहले आपको गेंद दिख रही होगी लेकिन बाद में ट्रॉफी दिख गई होगी।

क्रांति गौड़ ने प्रधानमंत्री से कहा कि उनका भाई उनका बड़ा प्रशंसक है जिस पर प्रधानमंत्री ने उसे उनसे मिलने का खुला न्यौता दिया।

मोदी ने खिलाड़ियों से फिट इंडिया के संदेश का प्रचार करने का भी आग्रह किया, खासकर देश की लड़कियों में । उन्होंने मोटापे की बढती समस्या पर चिंता जताते हुए फिटनेस और व्यायाम के महत्व पर जोर दिया । उन्होंने खिलाड़ियों से अपने स्कूलों में जाकर युवाओं को खेलने के लिये प्रेरित करने को कहा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |