भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी से प्रेरित हैं नंदिनी शर्मा, विश्व कप में कर रहीं भारत का प्रतिनिधित्व

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि भुवनेश्वर कुमार उनके फेवरेट गेंदबाज हैं। उनसे सीखने को मिला है। मिलने की इच्छा भी इस 24 वर्षीय गेंदबाज ने जताई है।

Nandini Sharma

भारतीय महिला टीम की उभरती हुई तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने महिला टी-20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को शुरुआती सफलताएं दिलाई थीं। वे इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं। यह भी कह सकते हैं कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 अगर भारत को जीतना है तो नंदिनी शर्मा सहित भारत के अन्य गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नंदिनी शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भुवनेश्वर कुमार को अपना आदर्श माना है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। नंदिनी ने भुवनेश्वर कुमार से मिलने की इच्छा भी जाहिर की है।

भुवनेश्वर कुमार से प्ररित हैं नंदिनी शर्मा

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए एक साक्षात्कार में नंदिनी शर्मा से पहला सवाल पूछा गया कि कौन सा ऐसा पहला क्रिकेटर था, जिसको आपने कॉपी करने का प्रयास किया था। इसके जवाब में नंदिनी शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया और कहा कि मैंने उनको स्विंग कराने के उद्देश्य से कॉपी करने का प्रयास किया था। नंदिनी शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छा स्विंग कराते हैं। नंदिनी से दूसरा सवाल पूछा गया कि क्या कभी आप भुवनेश्वर कुमार से मिली हैं। इसके जवाब में उन्होंने ना कहा। मिलने की इच्छा जताई और कहा कि अगर मुझे उनसे मिलने का मौका मिलेगा तो मैं पूछूंगी की इतना अच्छा स्विंग कैसे कराते हैं, मुझे आप टिप्स दीजिए।

ऐसा है अब तक का करियर

बता दें कि नंदिनी शर्मा का जन्म 2001 को हुआ था। वे भारत की ओर से राइड हेंड मीडिया फास्ट बॉलिंग करती हैं। दाहिने हाथ की बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2026 के मई महीने में ही इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज के साथ अपना टी-20 डेब्यू किया है। नंदिनी शर्मा ने अब तक 4 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 4 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 20.67 की औसत और 8.86 की इकोनॉमी रेट के साथ कुल 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग के 10 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18.59 की औसत और 8.32 की इकोनॉमी रेट के साथ कुल 17 विकेट हासिल किए हैं। वे अब तक दिल्ली कैपिटल्स विमेंस, भारतीय महिला ए टीम और भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुकी हैं।

भारत ने महिला टी-20 विश्व कप में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था उसके बाद नीदरलैंड को 95 रनों की करारी शिकस्त दी थी। हालांकि, अब इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की चुनौती है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।