विराट के आउट होने पर नाना पाटेकर नहीं करते थे ये काम, कोहली ने एक्टर के निधन पर क्या कहा?

लाइव हिन्दुस्तान
share

जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन पर विराट कोहली ने रिएक्ट किया है। पाटेकर भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर कोहली के बहुत बड़े फैन थे।

Virat Kohli and  Nana Patekar
विराट कोहली और नाना पाटेकर (फाइल फोटो)

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ा था। पाटेकर को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन 45 मिनट तक 'सीपीआर' दिए जाने के बावजूद होश में नहीं आए। पाटेकर के निधन से उनके चाहने वालों की आंखें नम हैं। सिनमेता जगत सहित अन्य क्षेत्रों की हस्तियां पाटेकर को अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत के सुपरस्टार क्रिकेट विराट कोहली ने पाटेकर को भारतीय सिनेमा का एक सच्चा दिग्गज बताया। बता दें कि पाटेकर को क्रिकेट काफी पसंद था। कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर थे। पाटेकर ने एक बार कहा था कोहली जब आउट हो जाते हैं तो वह खाना नहीं खाते।

'मैं विराट कोहली को बहुत चाहता हूं'

पाटेकर के निधन के बाद उनके पुराने बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उन्होंने TV9 चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ''विराट कोहली मेरा पसंदीदा क्रिकेटर है। वह ऐसा प्लयेर है, जिसे मैं बहुत चाहता हूं। विराट जब जल्दी आउट हो जाता है तो खाना खाने की इच्छा नहीं होती।'' वहीं, 37 वर्षीय कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी। नाना पाटेकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ओम शांति।''

पाटेकर के घर से पांच मिनट की दूरी पर था अस्पताल

पाटेकर पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में रहते थे। पीटीआई के अनुसार, अस्पताल के चिकित्सकों को पाटेकर के एक मित्र ने बताया कि एक्टर ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्हें संदेश भेजकर कहा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। पाटेकर का आवास अस्पताल से करीब पांच मिनट की दूरी पर है। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पाटेकर के आकस्मिक निधन से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के साथी कलाकारों को गहरा सदमा लगा है। वह कुछ दिन पहले ही यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उस समय पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे थे।

‘नाना उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें…’

ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ''वेलकम'' में पाटेकर के साथ काम कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि उनके साथ सेट पर बिताए समय की बहुत-सी यादें हैं, जिन्हें वह हमेशा संजोकर रखेंगे। अक्षय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''नाना जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। वह उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, उनका अभिनय का तेवर और हर भूमिका में उनकी ईमानदारी... वह पूरी तरह अपने आप में अलग थे।'' अभिनेता ने कहा, ''नाना जी वास्तव में बेमिसाल थे। यह विश्वास करना मुश्किल है कि आप हमारे बीच नहीं रहे। इन सभी यादों के लिए धन्यवाद। आपकी कमी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विराट के आउट होने पर नाना पाटेकर नहीं करते थे ये काम, कोहली ने क्या कहा?