Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Namibia becomes the 16th team to qualify for the T20 World Cup 2026 Here You can see the full list
नामीबिया बनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 16वीं टीम, यहां देखें पूरी लिस्ट

नामीबिया बनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 16वीं टीम, यहां देखें पूरी लिस्ट

संक्षेप:

भारत और श्रीलंका में अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों को हिस्सा लेना है, जिसमें से अभी तक 16 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 16वीं टीम बनी है।

Oct 02, 2025 05:47 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और श्रीलंका में अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों को हिस्सा लेना है, जिसमें से अभी तक 16 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 16वीं टीम बनी है। नामीबिया ने गुरुवार को हरारे में अफ्रीका क्षेत्रीय क्वालीफाइंग के पहले सेमीफाइनल में तंजानिया को 63 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट हासिल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:घर पर सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज; जसप्रीत बुमराह बने नंबर-1

जिम्बाब्वे और केन्या के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट मिलेगा। अफ्रीका क्षेत्रीय क्वालीफाइंग का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा, हालांकि उसका असर टी20 वर्ल्ड कप की क्वालीफिकेशन पर नहीं पड़ेगा क्योंकि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें पहले से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी होगी।

नामीबिया 2021, 2022 और 2024 के बाद लगातार चौथी टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा। 2022 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें:घर पर 50 टेस्ट विकेट लेकर इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने बुमराह

नामीबिया से पहले, 15 टीमें भारत और श्रीलंका के लिए अपनी टिकट बुक कर चुकी थीं। 20 टीमों के इस टूर्नामेंट के आखिरी तीन स्थान एशिया और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर के जरिए क्वालीफाई करने वाली टीमों के लिए होंगे, जो 8 अक्टूबर से ओमान में शुरू होगा। जापान, कुवैत, मलेशिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, कतर, समोआ और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें इन तीन स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमें- भारत (मेजबान), श्रीलंका (मेजबान), अफगानिस्तान (सुपर आठ), ऑस्ट्रेलिया (सुपर आठ), बांग्लादेश (सुपर आठ), इंग्लैंड (सुपर आठ), दक्षिण अफ्रीका (सुपर आठ), वेस्टइंडीज (सुपर आठ), संयुक्त राज्य अमेरिका (सुपर आठ), पाकिस्तान (आईसीसी रैंकिंग), न्यूजीलैंड (आईसीसी रैंकिंग), आयरलैंड (आईसीसी रैंकिंग), कनाडा (अमेरिका क्षेत्रीय फाइनल), नीदरलैंड (यूरोप क्षेत्रीय फाइनल), और इटली (यूरोप क्षेत्रीय फाइनल), नामीबिया (अफ्रीका क्षेत्रीय फाइनल)।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।