Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mystery spinner Sunil Narine Tips Umran Malik as IPL Next X Factor Talent for Kolkata Knight Riders
KKR के लिए कौन होगा एक्स फैक्टर, सुनील नरेन ने तूफानी बॉलर उमरान मलिक का नाम लिया

KKR के लिए कौन होगा एक्स फैक्टर, सुनील नरेन ने तूफानी बॉलर उमरान मलिक का नाम लिया

संक्षेप:

मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने युवा भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का 'एक्स-फैक्टर' खिलाड़ी बताया है।

Dec 05, 2025 06:08 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में आंद्रे रसेल की मैदान पर पावर हिटिंग की कमी खलेगी लेकिन उन्हें लगता है कि उमरान मलिक अपनी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंदबाजी के कारण टीम के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाज उमरान कूल्हे की चोट के कारण पिछले सत्र में बाहर रहने के बाद केकेआर के लिए पदार्पण के लिए तैयार हैं और नरेनको लगता है कि जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज में फ्रेंचाइजी का अगला तुरूप का इक्का बनने की क्षमता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नरेनने यहां पीटीआई से कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं। मुझे लगता है कि आईपीएल में छोटे मैदान और अच्छी पिचें होने के कारण आपको तेज़ गेंदबाज़ी के लिए एक एक्स फैक्टर की ज़रूरत होती है। मुझे लगता है कि उमरान काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा।’’ उमरान ने 18 महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहने के बाद इस घरेलू सत्र में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और जम्मू-कश्मीर के लिए सैयद मुश्ताक अली में पांच विकेट लेकर उन्होंने तुरंत ही अपनी लय पकड़ ली।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट लिए और अपनी गति और तेज उछाल से केकेआर के अपने साथी रिंकू सिंह सहित अन्य बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उमरान को आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था लेकिन चोटिल होने के कारण वह पिछले सत्र में नहीं खेल पाए थे।

केकेआर को तीन आईपीएल खिताब दिलाने वाले अहम सदस्य नरेनने कहा, ‘‘उम्मीद है कि वह फिट रहेंगे। मैं उन्हें 145-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदें फेंकते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।’’ रसेल ने हाल में आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की और नरेनने कहा कि टीम को उनकी कमी खेलेगी।

ये भी पढ़ें:डे-नाइट टेस्ट में लाबुशेन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,स्मिथ से पहले पूरे किए 1000 रन

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हमें मैदान पर ड्रेरस (रसेल) की कमी खलेगी। एक बार जब वह बल्लेबाजी के लिए उतर जाते हैं और जब तक वह क्रीज पर रहते हैं तब तक कितना भी बड़ा लक्ष्य हो उसे हासिल करने की संभावना बनी रहती है। उनकी जगह को भरना एक चुनौती होगी।’’

त्रिनिदाद का यह गेंदबाज टी20 इतिहास में 600 विकेट लेने वाला तीसरा गेंदबाज बन गया है। उन्होंने शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ आईएलटी20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। नरेनने कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैंने त्रिनिदाद जैसे छोटे देश से शुरुआत की थी और अब यहां 600 विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गया हूं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैं 600 क्लब का हिस्सा बनकर खुश हूं और उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह विकेट लेता रहूंगा।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |