
सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 600 विकेट, राशिद के क्लब में पहुंचे
नरेन टी20 क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने वाले दूसरे स्पिनर बन गए हैं। त्रिनिदाद के इस 37 वर्षीय क्रिकेटर ने टॉम एबेल को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।
सुनील नरेन ने बुधवार को टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। गेंदबाजी में विविधता के लिए पहचाने जाने वाले रहस्यमयी स्पिनर सुनील नरेन प्रतिस्पर्धी टी20 क्रिकेट में 600 विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बने। वेस्टइंडीज के नारायण ने बुधवार को शारजाह वारियर्स के खिलाफ अबु धाबी नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। नरेन टी20 क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने वाले दूसरे स्पिनर भी बन गए हैं।
नरेन ने यह खास रिकॉर्ड इंटरनेशनल लीग टी-20 के एक मैच के दौरान हासिल किया। शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ अबू धाबी नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम एबेल को आउट कर यह उपलब्धि अपने नाम की।उनकी यह उपलब्धि टी20 प्रारूप में महानतम गेंदबाजों में से एक के रूप में नारायण के दर्जे को और मजबूत करती है। मैच के बाद अबु धाबी नाइट राइडर्स ने नारायण के विशेष जर्सी दी जिसमें 600 अंक लिखा था जो उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि को दर्शाता है।
इस मैच में नरेन ने शानदार और किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 22 रन देकर 1 विकेट लिया, जिसमें उनकी इकॉनमी रेट मात्र 5.50 की रही। उनकी टीम ने यह मुकाबला 39 रनों से जीत लिया, जिसमें नरेन की गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। 600 टी20 विकेट लेने के साथ ही सुनील नरेन एक खास 'एलिट क्लब' में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले केवल दो अन्य गेंदबाज ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
नरेन के अलावा राशिद खान ने टी20 में 681 विकेट लिए हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो ने 631 विकेट झटके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई वर्षों से खेल रहे सुनील नरेन आईपीएल (IPL) में भी सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। इस नई उपलब्धि से आईपीएल 2026 से पहले उनकी फॉर्म और अनुभव का पता चलता है, जिससे KKR के फैंस भी काफी उत्साहित होंगे।






