‘मेरा दिल दिमाग दोनों कह रहा है भारत WC जीतेगा’…, NZ के खिलाफ फाइनल से पहले डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी
फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट पंडितों और दर्शकों में चर्चाएं भी तेज होने लगी हैं। इसी सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इस महामुकाबले से पहले अपनी बेबाक राय साझा की है। इस ऐतिहासिक मैच के लिए डिविलियर्स ने स्पष्ट रूप से भारत को जीत का सबसे बड़ा दावेदार बताया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमें रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट पंडितों और दर्शकों में चर्चाएं भी तेज होने लगी हैं। इसी सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इस महामुकाबले से पहले अपनी बेबाक राय साझा की है। इस ऐतिहासिक मैच के लिए डिविलियर्स ने स्पष्ट रूप से भारत को जीत का सबसे बड़ा दावेदार बताया है।
डिविलियर्स का मानना है कि मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया के पास विश्व विजेता बनने का यह सबसे सुनहरा अवसर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास भारत जैसी मजबूत टीम के सामने जीतने की बहुत ही कम गुंजाइश है। कीवी टीम की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो न्यूजीलैंड के पास जीतने का केवल 10 से 20 प्रतिशत मौका ही है। भारत को हराने के लिए उन्हें अपने जीवन का सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलना होगा।" उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि अगर भारत यह मैच हारता है, तो यह एक बहुत बड़ा उलटफेर या उनके लिए 'स्मारकीय चोक' (monumental choke) जैसा होगा, जिसकी संभावना बेहद कम है। चर्चा के दौरान उनके साथी डेल स्टेन ने भी माना कि भले ही उनका दिल न्यूजीलैंड के लिए सहानुभूति रखता हो, लेकिन उनका दिमाग भारत को ही चैंपियन देख रहा है।
भारतीय टीम की इस मजबूती के पीछे डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने बुमराह की गेंदबाजी और दबाव झेलने की उनकी मानसिक मजबूती की जमकर सराहना की और उन्हें एक साधारण गेंदबाज नहीं बल्कि 'मशीन'करार दिया। बुमराह के बारे में बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, "बुमराह खेल के हर पल को बहुत अच्छी तरह पढ़ते हैं। वह जानते हैं कि उस विशेष स्थिति में टीम को क्या चाहिए और वह अपनी स्किल्स को पूरी सटीकता के साथ लागू करते हैं।" डिविलियर्स के अनुसार, बुमराह का आत्मविश्वास और उनकी यॉर्कर डालने की क्षमता भारत को किसी भी अन्य टीम से मीलों आगे खड़ा कर देती है।
अपनी भविष्यवाणी साझा करते हुए डिविलियर्स ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह से टीम इंडिया के साथ हैं। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मेरा दिमाग और दिल, सब कुछ भारत की जीत की ओर इशारा कर रहा है।" हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड को रणनीतिक रूप से एक बहुत ही चतुर टीम बताया, जो परिस्थितियों के अनुसार अपनी योजना बनाने में माहिर है। हालांकि, डिविलियर्स का मानना है कि रविवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले में भारत की ताकत इतनी अधिक है कि न्यूजीलैंड को जीतने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी। अब पूरी दुनिया की नजरें रविवार के फाइनल पर टिकी हैं कि क्या भारत एक बार फिर विश्व क्रिकेट के शिखर पर पहुंचेगा।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



