'वैभव सूर्यवंशी की उम्र से लंबा मेरा करियर', मोहम्मद शमी फाइनल के बाद खुलकर बोले; देखिए वीडियो
मोहम्मद शमी को दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद पूर्व क्षेत्र ने साइन की हुई जर्सी भेंट की। इस दौरान शमी ने अपने करियर में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि वैभव की उम्र से लंबा उनका करियर है।

कप्तान ईशान किशन की दोहरे शतक की बदौलत पूर्व क्षेत्र ने गुरुवार को दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ फाइनल ड्रॉ कराकर 13 साल के बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। पूर्व क्षेत्र ने पारी की बढ़त के आधार पर लंबे समय बाद दलीप ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सम्मानित किया और उन्हें साइन की हुई जर्सी भेंट की। इस दौरान शमी ने उनके करियर में मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर मजाक में कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र से लंबा उनका करियर है। उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ भी की।
मोहम्मद शमी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की
मोहम्मद शमी ने बीसीसीआई डोमेस्टिक द्वारा शेयर वीडियो में कहा, ''कल हम मजाक कर रहे थे कि मेरा 15-16 साल का करियर हो गया है और 15 साल का बच्चा (वैभव सूर्यवंशी) भी हमारे साथ खेल रहा है। तो इससे बड़ा करियर है। खासकर मैं इसके लिए (वैभव) कहना चाहता हूं कि इसका काफी लंबा करियर है। उसको काफी फोकस करना होगा। नाम मिला, फेम मिला है, गेम मिला है, अपना ध्यान रखो और मजे करो।
शमी ने आखिरी टेस्ट मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल के बाद कहा, ''अगर आप प्रेरणा के कारण तलाशें, तो प्रेरित रहने के बहुत सारे कारण हैं। इस स्तर पर अगर आप खुद से प्रेरित नहीं होते हैं, तो आपका नजरिया ही गलत है। आप अपने करियर के किसी भी पड़ाव पर खेल रहे हों, आपकी नजरें हमेशा अगले स्तर पर होनी चाहिए। ''
मेरे लिए बेहद खास है
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पूर्वी क्षेत्र ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर दक्षिण क्षेत्र को हरा दिया। शमी (36 साल) ने खिताबी मुकाबले में रविचंद्रन स्मरण और शेख रशीद के महत्वपूर्ण विकेट लेकर दक्षिण क्षेत्र के मध्यक्रम को झकझोर दिया। शमी इस बात से बेहद खुश थे कि उनके 100वें प्रथम श्रेणी मैच में ही पूर्वी क्षेत्र ने खिताबी जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, ''जहां तक संतुष्टि की बात है, अपने 100वें मैच में यह उपलब्धि हासिल करना और वो भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जीत के साथ, मेरे लिए बेहद खास है। पूर्वी क्षेत्रने बहुत लंबे समय बाद यह खिताब जीता है। ‘’
पूर्वी क्षेत्र ने सात विकेट पर 388 रन पर पारी घोषित कर दी। इसी के साथ मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। और दलीप ट्रॉफ़ी 2025-26 के नए विजेता के रूप में पूर्वी क्षेत्र मिल गया। यह तीसरी बार है जब पूर्वी ने दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। यह13 साल बाद पूर्वी क्षेत्र ने इस ख़िताब को अपने नाम किया है। मैच के हीरो रहे पूर्वी क्षेत्र के कप्तान इशान किशन जिन्होंने पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में बनाए 80 रन यानी मैच में कुल 350 रन इशान ने बनाए जो दलीप ट्रॉफ़ी फ़ाइनल का एक नया रिकॉर्ड भी है।



