रनअप सुधरा, विकेट मिलने शुरू हुए, फिर भी क्यों खुश नहीं हैं नीतीश कुमार रेड्डी? मैच के बाद बताया
नीतीश कुमार रेड्डी को हाल ही में अपनी गेंदबाजी और रनअप पर किए गए काम के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं लेकिन इस ऑलराउंडर का मानना है कि अभी उन्हें इस विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है।

नीतीश कुमार रेड्डी को हाल ही में अपनी गेंदबाजी और रनअप पर किए गए काम के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी इस ऑलराउंडर ने की, लेकिन उनका मानना है कि अभी उन्हें इस विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है।
नीतीश ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में अच्छी गेंदबाजी की। रेड्डी ने 4 ओवर में 31 रन दिए और दो विकेट लिए। मैच 25-25 ओवर का था। उन्होंने आईपीएल 2026 से पहले इंग्लैंड स्थित कोच स्टीफन जोन्स के साथ काम किया था, जिससे वह बेहतर गति से सटीक गेंदबाजी करने लगे हैं।
भारत के अग्रणी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने की समस्या से जूझते रहते हैं। इसलिए टीम प्रबंधन 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक के बाद के भविष्य के लिए रेड्डी को तैयार कर रहा है। रेड्डी की बल्लेबाजी पर कभी कोई संदेह नहीं था, लेकिन अब वह गेंद से भी कमाल दिखा रहे हैं। शनिवार को बारिश से प्रभावित वनडे मैच में उन्होंने आक्रामक रहमानुल्लाह गुरबाज को बेहतरीन यॉर्कर पर आउट किया था।
यॉर्कर के इस्तेमाल के बारे में बात करते हुए रेड्डी ने कहा कि वह गेंद का इस्तेमाल आक्रमण और बचाव दोनों ही विकल्पों के रूप में करते हैं। उन्होंने कहा, ''मैं यह कहना चाहूंगा कि मुझे इस तरह की स्थिति की उम्मीद थी। मुझे वनडे में इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन कम से कम टी20 जैसे आईपीएल और अन्य मैचों में तो इसकी उम्मीद थी ही, क्योंकि एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैं चार ओवर पूरे नहीं फेंक पाता था। कुछ मैचों में मैं दो ओवर ही कर पाता था, लेकिन कुछ मैच ऐसे भी होते थे जिनमें मुझे चार ओवर फेंकने पड़ते थे, इसलिए मैं खुद को तैयार कर रहा था।''
मुझे बेखबर नहीं रहना है- रेड्डी
रेड्डी ने आगे कहा, ''जब कप्तान मुझे गेंद सौंपता है तो मुझे बेखबर नहीं रहना चाहिए, मेरे पास कोई रणनीति होनी चाहिए, इसलिए अगर मैचों में नियमित रूप से गेंदबाजी करना संभव न हो, तो कम से कम मुझे अभ्यास में अच्छी तैयारी करनी होगी, ताकि मौका मिलने पर मैं तैयार रहूं।'' रेड्डी ने हाल ही में अपनी गति और सटीक लेंथ से गेंदबाजी करने में काफी सुधार किया है, लेकिन वह मानते हैं कि अब भी सुधार की जरूरत है।
उन्होंने कहा, ''मेरा मतलब है, मुझे समझ आ गया है कि मैं फ्रंट ऑन गेंदबाज हूं और मैं अपनी लेंथ पर काम कर रहा हूं। इसके लिए मैं रनअप में और तेज़ी लाना चाहता था। इसलिए मेरे गेंदबाजी एक्शन में थोड़ा बदलाव आया है। अब यह ठीक हो रहा है। मुझे अभी और सुधार करने की जरूरत है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मैं उन्हें करने में सफल रहूंगा।''
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



