
IPL से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान पर पाकिस्तान मेहरबान, PSL में मिलेगा मौका
IPL से निकाले गए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पर पाकिस्तान मेहरबान है। पाकिस्तान ने अपने यहां उसे पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में मौका देने का प्लान बनाया है। इसका आधिकारिक ऐलान जल्द होगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 4 जनवरी को आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने की जानकारी सार्वजनिक की थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी सूचित कर दिया गया था कि कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर रही है। केकेआर ने इस बांग्लादेशी प्लेयर को 9 करोड़ 20 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था और वे बांग्लादेश के सबसे महंगे प्लेयर बन गए थे, जो आईपीएल खेलने वाले थे। हालांकि, अब न तो उनको आईपीएल खेलने को मिलेगा और न ही वो पैसा मिलेगा। इस बीच भारत से ठुकाराए जाने के बाद पाकिस्तान ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनाने का काम किया है।
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 के साथ शुरू हो रहे पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल 2026 सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। मंगलवार 6 जनवरी को यह बात सामने आई कि मुस्तफिजुर रहमान पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल हो गए हैं, जिसका संकेत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने दिया है। हालांकि, आधिकारिक ऐलान अभी होना है कि वे किस टीम के लिए इस लीग में खेलेंगे। एक बात तो तय है कि जितनी रकम उनको आईपीएल में मिलने वाली थी, उसकी 10 फीसदी रकम भी शायद पाकिस्तान सुपर लीग में उनको नहीं मिल पाएगी। पाकिस्तान हर उस खिलाड़ी से संपर्क करता है, जिसे आईपीएल में मौका नहीं मिलता है या फिर वह इस लीग से रिटायर हो जाता है। ऐस में मुस्तफिजुर के साथ डील करना कोई बड़ी बात नहीं है।
बता दें कि जैसे ही बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किया तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के इस फैसले के खिलाफ दो बड़े कदम भी उठाए। पहला फैसला बोर्ड ने ये किया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम को भारत नहीं भेजेगा। इसके लिए आईसीसी को पत्र लिखा गया है कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं, जो कि इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। दूसरा फैसला बीसीबी ने सरकार के साथ मिलकर ये किया कि आईपीएल का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग बांग्लादेश में नहीं होगी।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





