Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mustafizur Rahman Row we dont want to play T20 World Cup in India at the cost of national humiliation Bangladesh To ICC
हम अपमान की कीमत पर भारत में नहीं खेलेंगे, टी20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश ने ICC को दी गीदड़-भभकी

हम अपमान की कीमत पर भारत में नहीं खेलेंगे, टी20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश ने ICC को दी गीदड़-भभकी

संक्षेप:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल के अनुसार बांग्लादेश को अपने चार मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं। बांग्लादेश ग्रुप सी में है। ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली और नेपाल जैसी टीम हैं।

Jan 07, 2026 08:51 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को गीदड़ भभकी दी है। बांग्लादेश के यूथ और स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल का कहना है कि उनकी टीम राष्ट्रीय अपमान की कीमत पर भारत में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी। पेसर मुस्तफिज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा रिलीज करने के बाद बांग्लादेश ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से आयोजन स्थल में बदलाव की मांग की है। टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। बांग्लादेश को अपने चार मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारत और पड़ोसी देश के बीच तनाव बढ़ गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल और उपाध्यक्ष फारूक अहमद के साथ मीटिंग के बाद बुधवार को मीडिया से बात करते हुए आसिफ नजरुल ने कहा कि आईसीसी से मिला जवाब बांग्लादेश की तरफ से उठाई गई सुरक्षा चिंताओं की गंभीरता को नहीं दिखाता है। आसिफ ने कहा, ''आईसीसी से आज मिले लेटर को पढ़ने के बाद हमें लगा कि वे बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए भारत में बनी गंभीर सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह से नहीं समझ पाए हैं। मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ सिक्योरिटी का मामला है। यह देश का अपमान का भी मामला है। फिर भी हम इसे मुख्य रूप से सिक्योरिटी का मामला मान रहे हैं।''

ये भी पढ़ें:IPL से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान पर पाकिस्तान मेहरबान, PSL में मिलेगा मौका

उन्होंने आगे कहा, ''हम क्रिकेट के दीवाने देश हैं और हम जरूर खेलना चाहते हैं। हालांकि, हम देश के अपमान, अपने क्रिकेटरों, दर्शकों और पत्रकारों की सिक्योरिटी या देश की इज्जत की कीमत पर टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहते।'' एडवाइजर ने स्पष्ट किया मैच शिफ्ट करने के मामले को लेकर बांग्लादेश अडिग है। उन्होंने कहा, ''जब हमारे क्रिकेटरों की सुरक्षा, बांग्लादेश की सिक्योरिटी और बांग्लादेश के सम्मान और इज्जत की बात आएगी तो कोई समझौता नहीं होगा। हम टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। एक और मेजबान देश श्रीलंका है। हम वहां खेलना चाहते हैं। हम इसपर डटे हुए हैं।''

ये भी पढ़ें:KKR से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को मिलेगा मुआवजा? क्या कहता है IPL का नियम

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के फैसले का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, लेकिन इसका मुख्य कारण बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के मद्देनजर दोनों पड़ोसी देशों के बीच गहराते राजनयिक तनाव को माना गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेशी गेंदबाज को ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। विवाद के बाद बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर बैन लगा दिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।